scorecardresearch
 

SSY या FD... बच्चे के भविष्य के लिए कौन बेहतर, कहां ज्यादा फायदा?

SSY VS FD: हर माता पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहता है और उसकी पढ़ाई से शादी तक के खर्चों से निपटने के लिए सेविंग और इन्वेस्टमेंट करता है.

Advertisement
X
बच्चों के लिए संचालित हो रहीं कई खास स्कीम. (Photo: File/ITG)
बच्चों के लिए संचालित हो रहीं कई खास स्कीम. (Photo: File/ITG)

हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत करता है और उसे ऐसी जगह निवेश करना चाहता है, जहां पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही रिटर्न भी जोरदार मिले. खासतौर पर जब निवेश बेटी के भविष्य के लिए किया जाए, उनकी शिक्षा या भविष्य के खर्चों की योजना बनाते समय माता-पिता अक्सर एक आम सवाल का सामना करते हैं कि क्या उन्हें बच्ची के लिए सावधि जमा (FD) में निवेश करना चाहिए या सरकार द्वारा गारंटीड सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme), जो बेटियों के लिए खास है. आइए समझते हैं कौन कैसे बेहतर है? 

पहला- सुकन्या समृद्धि योजना
पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना यानी Post Office SSY Scheme सिर्फ बेटियों के लिए उपलब्ध है और ये रिस्क फ्री स्कीम है, क्योंकि इसमें निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार लेती है. इस सरकारी स्कीम में FY2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए 8.2% का चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है.  माता-पिता या कानूनी अभिभावक 10 वर्ष से कम आयु की बेटी के लिए खाता खोल सकते हैं और सालाना महज 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. 

इस योजना में 15 वर्षों तक पैसे जमा करना होता है, वहीं खाता ओपन होने की तारीख से 21 सालों में ये मैच्योर होती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे EEE (छूट-छूट-छूट) दर्जा प्राप्त है. इसमें धारा 80C के तहत टैक्स कटौती का लाभ भी मिलता है, तो ब्याज Tax Free होता है, और मैच्योरिटी अमाउंट पर भी टैक्स नहीं लगता. 

Advertisement

बेटी के पास होंगे 72 लाख रुपये 
सरकारी योजना सुकन्या समृद्धि के तहत 72 लाख रुपये का फंड जुटाने का कैलकुलेशन बेहद आसान है. इसके लिए आपको बेटी के नाम पर खुले इस खाते में हर महीने 12,500 रुपये और इस हिसाब से सालाना अधिकतम 1.50 लाख रुपये का निवेश करना होगा. अगर आप 1 साल की उम्र में उसका खाता खोलते हैं, तो 15 साल में उसके नाम पर आप कुल 22,50,000 रुपये निवेश करेंगे. अब 8.2 फीसदी ब्याज के हिसाब से देखें, तो 21 साल की होने पर मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने के चलते उसे 71,82,119 रुपये मिलेंगे, जिसमें सिर्फ ब्याज ही 49,32,119 रुपये का होगा. 

दूसरा- फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम
SSY Scheme से अलग एफडी स्कीम्स लड़के और लड़कियों दोनों के लिए उपलब्ध हैं. कई बैंक स्पेशल एफडी स्कीम भी पेश करती हैं, जिनमें रिटर्न ज्यादा मिलता है और बच्चों के भविष्य के लिए एक मोटा फंड जमा करने में सहायक होती हैं. इनमें मिलने वाला ब्याज 8% या इससे अधिक भी होता है. उदाहरण के लिए Yes Bank बच्चों के लिए सात दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट में सामान्य ग्राहकों को चुनिंदा टैन्योर के लिए 8% तक ब्याज ऑफर करता है. इसी तरह PNB की बेटी की शिक्षा योजना सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली पात्र छात्राओं के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है.

Advertisement

हालांकि, SSY के विपरीत, अधिकांश बच्चों की एफडी समान स्तर के कर लाभ प्रदान नहीं करती हैं, और अर्जित ब्याज निवेशक की आय के आधार पर कर योग्य हो सकता है.

कौन ज्यादा बेहतर?
SSY या FD,य ह चुनाव काफी हद तक वित्तीय लक्ष्यों पर निर्भर करता है. अपनी बेटी के लिए अधिकतम लॉन्गटर्म लाभ और टैक्स बचत चाहने वाले अभिभावकों को सुकन्या समृद्धि योजना अधिक उपयुक्त लग सकती है, क्योंकि इसमें उच्च ब्याज दर, सरकारी गारंटी और टैक्स बेनेफिट्स मिलते हैं, लेकिन सिर्फ बेटियों के लिए. वहीं बच्चों की एफडी उन माता-पिता के लिए उपयुक्त हो सकती है, जो बैंक की सीमा के अनुसार बड़ी रकम निवेश कर सकते हैं, और कई मामलों में आपात स्थिति में समय से पहले निकासी की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement