scorecardresearch
 

Sariya Price Surge: महंगा पड़ा इंतजार... मुंबई से गोवा तक बढ़े सरिया के दाम, कैसे बनेगा घर?

Sariya Price Rise House Construction Cost: हाउस कंस्ट्रक्शन में सरिया का रोल न सिर्फ मजबूती, बल्कि इस पर होने वाले खर्च से भी जुड़ा हुआ है. इसकी कीमत में इजाफा, जहां खर्च को बढ़ा देता है. वहीं इसमें आने वाली कोई भी कमी घर बनवाना सस्ता बना देती है.

Advertisement
X
सरिया की कीमतों में तगड़ा इजाफा. (File Photo: ITG)
सरिया की कीमतों में तगड़ा इजाफा. (File Photo: ITG)

क्या आप भी अपना घर बनवाने के लिए इसमें इस्तेमाल होने वाले सरिया की कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे थे, तो ये इंतजार अब महंगा पड़ रहा है. दरअसल, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच सरिया की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. मुंबई से गोवा तक सरिया महंगा हो गया है. 

इसका मतलब है कि अब आपके लिए अपने सपनों का आशियाना तैयार करना महंगा हो सकता है, क्योंकि सरिया सिर्फ घर की मजबूती ही नहीं, बल्कि हाउस कंस्ट्रक्शन पर होने वाले खर्च में भी बड़ा रोल निभाता है. इसकी कीमत में आने वाला उतार-चढ़ाव House Construction Cost में बदलाव लाता है. वैसे ही घर बनवाना (House Construction) अब महंगे सौदों में शामिल है और इसमें इस्तेमाल होने वाले बिल्डिंग मैटेरियल्स की कीमत में इजाफा जेब का खर्च बढ़ा देता है. 

मिडिल ईस्ट युद्ध से पहले लगातार सरिया की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन अमेरिका-इजरायल और ईरान में बढ़े तनाव के बाद से इनमें उछाल आया है. मार्च महीने में आया उछाल अप्रैल में भी जारी है. ऐसे में अगर आप अपना घर बनवाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले इस जरूरी चीज के रेट्स अपडेटेड रेट्स जान लेना जरूरी है. इसकी कीमत में आने वाली कमी House Construction Cost में कमी ला देती है, जबकि बढ़ोतरी कंस्ट्रक्शन के खर्च को बढ़ाने वाली साबित होती है. 

Advertisement

क्या मिडिल ईस्ट युद्ध से कीमतों में आग? 
Middle East War और Hormuz Strait बंद होने के चलते एलपीजी, एलएनजी और क्रूड का संकट किसी से छिपा हुआ नहीं है. भारत में भी इसका असर देखने को मिला है, तो वहीं तमाम देशों में तो बेहद बुरा हाल है. सरिया भी इस संकट से प्रभावित हुआ है. ऐसा इसलिए हाउस कंस्ट्रक्शन में शामिल स्टील और सीमेंट दोनों ही एनर्जी-इंटेंसिव सेक्टर हैं और किसी भी रुकावट से प्रभावित हो सकते हैं. बीते कुछ दिनों में आई Sariya Price में तेजी पर गौर करें, तो...

सरिया की कीमतें (18% GST के बिना)

शहर (राज्य) 09 फरवरी 2026(प्रति मीट्रिक टन) 20 मार्च 2026(प्रति मीट्रिक टन) 24 अप्रैल 2026(प्रति मीट्रिक टन)
रायपुर 45,300 रुपये   46,200 रुपये  46,600 रुपये 
रायगढ़ 45,000 रुपये 45,300 रुपये 46,500 रुपये
भावनगर 49,500 रुपये 51,800 रुपये  53,100 रुपये
राउरकेला 46,000 रुपये    46,300 रुपये   47,500 रुपये
हैदराबाद 49,000 रुपये    49,500 रुपये 50,300 रुपये
चेन्नई 49,000 रुपये 50,200 रुपये 51,800 रुपये
मुंबई 49,600 रुपये 51,000 रुपये  51,200 रुपये
जालना 49,500 रुपये    51,300 रुपये   52,300 रुपये
गोवा 50,200 रुपये    54,200 रुपये  54,500 रुपये

ऐसे चेक करें अपने शहर में रेट  
Sariya Price में रोजाना आधार पर बदलाव होता है और आप अपने शहर की लेटेस्ट कीमतों को घर बैठे ही आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आयरनमार्ट की वेबसाइट (ayronmart.com) पर जाना होगा और इसमें TMT सरिया के लेटेस्ट रेट अपडेट की पूरी जानकारी मिल जाएगी. बता दें कि वेबसाइट पर बताई गई कीमतें सरिया पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी से अलग होती हैं और इसके जुड़ने से ये बढ़ जाती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement