scorecardresearch
 

Post Office की कमाल स्कीम... सिर्फ ब्याज से ही कमा डालेंगे ₹500000, रिस्क 'Zero'

Post Office NSC Scheme: पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जा रहीं सरकारी स्कीम Zero Risk Scheme के तौर पर फेमस हैं, तो वहीं सरकार की ओर से इन छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज भी जोरदार दिया जा रहा है.

Advertisement
X
पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश पर रिस्क जीरो. (Photo: GettyImage)
पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश पर रिस्क जीरो. (Photo: GettyImage)

हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Saving) करता है और उसे ऐसे जगह निवेश (Investment) करने का प्लान करता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित तो रहे ही, बल्कि रिटर्न भी जोरदार मिले. इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रहीं सरकारी स्कीम्स (Govt Schemes) खासी पॉपुलर हैं. इनमें न सिर्फ निवेश पर सुरक्षा की गारंटी मिलती है, तो वहीं दूसरी ओर सरकार इनमें ब्याज भी जोरदार दे रही है. इस लिस्ट में शामिल पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिटेक स्कीम (Post Office NSC Scheme) ऐसी ही कमाल की योजना है, जिसमें आप सिर्फ ब्याज ही 5 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं. आइए इसका गणित समझते हैं...

रिस्क Zero, सरकार की गारंटी
Post Office द्वारा चलाई जा रहीं सरकारी बचत योजनाओं की खास बात ये है कि इसमें आपका निवेश किया गया पैसा पूरी तरह से सुरक्षित होता है यानी इसके डूबने का कोई चांस नहीं. Zero Risk Saving Schemes की वजह ये है कि निवेश छोटे से छोटा हो या फिर बड़े से बड़ा, सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार लेती है. पोस्ट ऑफिस स्कीम्स में बच्चे, बूढ़े या फिर जवान, महिलाएं हर किसी के लिए सरकारी बचत योजनाएं चल रही हैं. इनमें आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है और छोटी-छोटी बचत मोटा फंड जुटा सकती है.

NSC पर सरकार दे रही धांसू ब्याज 
पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम्स न सिर्फ सुरक्षित निवेश के लिहाज से, बल्कि इनमें मिल रहे शानदार ब्याज के चलते भी लोकप्रिय हैं. बात पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (Post Office NSC Scheme) की करें, तो इसमें निवेश पर सरकार सालाना आधार पर 7.7% का ब्याज ऑफर कर रही है. सबसे कमाल की बात ये है कि इस योजना में किए गए निवेश पर ब्याज दर कंपाउंडिंग आधार पर दिया जाता है, जो मैच्योरिटी के बाद निवेशक के खाते में ट्रांसफर किया जाता है. यानी इस स्कीम का पूरा फायदा लेना है, तो फिर अपने निवेश को मैच्योरिटी तक जारी रखना जरूरी है, तभी आपको पूरे ब्याज का भुगतान होगा.

Advertisement

₹1000 से शुरुआत, Tax सेविंग भी साथ
पोस्ट ऑफिस एनएससी स्कीम्स में आप सिर्फ 1000 रुपये से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं, वहीं मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट के लिए कोई लिमिट सेट नहीं है. यानी जितना चाहे पैसा लगाएं और उतना ही ज्यादा मुनाफा भी पाएं. इस पोस्ट ऑफिस NSC Scheme में बच्चों के नाम पर अकाउंट खोला जा सकता है, और 10 साल से कम उम्र के बच्चे के खाते को माता-पिता ऑपरेट कर सकते हैं. यही नहीं इसमें निवेश के जरि इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत एक वित्त वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये की टैक्स बचत (Tax Saving) भी कर सकते हैं.

ब्याज से 5 लाख की कमाई का गणित
Post Office NSC Scheme में एकमुश्त निवेश के जरिए आप 5 साल के मैच्योरिटी पीरियड में सिर्फ ब्याज से ही 5 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं. इसका गणित समझें, तो आपको इस स्कीम में खाता खुलवाने के साथ ही एक बार में 11.50 लाख रुपये का निवेश करना होगा. इसके बाद 5 साल की मैच्योरिटी पर आपकी ये रकम बढ़कर 16.66 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगी. इसमें अकेले कंपाउंडिंग के साथ मिले ब्याज से होने वाली कमाई ही 5,16,389 रुपये होगी. आप अपने हिसाब से निवेश की रकम सेलेक्ट कर सकते हैं, इसके लिए कोई लिमिट सेट नहीं है. 

Advertisement

Post Office NSC स्कीम में निवेशकों की सुविधा के लिए मैच्योरिटी से पहले अकाउंट क्लोजिंग का ऑप्शन दिया जाता है, लेकिन इसके नुकसान भी हैं. अगर एक साल चालू रखने के बाद खाता बंद किया जाता है, तो आपको ब्याज का एक पैसा नहीं दिया जाएगा और सिर्फ निवेश की गई रकम लौटाई जाएगी. यानी निवेशक को स्कीम के तमाम बेनेफिट्स पाने के लिए खाते को 5 साल तक चालू रखना होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement