scorecardresearch
 

PM Surya Ghar Yojna: गर्मी का तांडव... सता रहा बिजली बिल, इस सरकारी स्कीम में 300 यूनिट फ्री बिजली

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna: इस मुफ्त बिजली योजना से जुड़ने वाले लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. इस साल मार्च महीने तक ही देश में 26 लाख घर इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) से रोशल हो रहे हैं.

Advertisement
X
पीएम सूर्य घर योजना के तहत सरकार दे रही तगड़ी सब्सिडी. (File Photo: ITG)
पीएम सूर्य घर योजना के तहत सरकार दे रही तगड़ी सब्सिडी. (File Photo: ITG)

सूरज आग बरसा रहा है और गर्मी का तांडव हर ओर देखने को मिल रहा है. लोगों के घरों में एसी-कूलर से लेकर फ्रिज तक लगातार चल रहे हैं और इनके जरिए ठंडक पाने के बीच लोगों बिजली के बिल को लेकर भी चिंतिंत हैं. लेकिन इस तरह की झुलसाती हुई गर्मी में सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna) बेहद काम आ रही है, जिन्होंने इस सरकारी योजना (Govt Scheme) के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है, वे टेंशन-फ्री होकर ठंडक का ऐहसास ले रहे हैं. क्योंकि उन्हें बिजली बिल के झंझट से बड़ी राहत जो मिली है.

जी हां, ये सरकारी स्कीम आपके बिजली के बिल को छूमंतर कर सकती है, क्योंकि इसमें 300 यूनिट बिजली फ्री जो मिलती है. यही नहीं इस स्कीम से जुड़ने वाले लोगों को सरकार की ओर से भारी-भरकम सब्सिडी का लाभ भी मिलता है. ये योजना बिजली बिल के झंझट से सिर्फ कुछ दिनों की राहत नहीं देती, बल्कि करीब 25 साल तक टेंशन फ्री करने में कारगर है. अब तक 26 लाख से ज्यादा लोग इसका लाभ ले रहे हैं. 

दो साल पहले हुई थी शुरुआत 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा देश के लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए इस पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत दो साल पहले यानी 2024 में ही की गई थी. PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna के तहत सरकार का लक्ष्य 2027 तक 1 करोड़ घरों पर Solar Panel लगाने का है. इस स्कीम ने खासतौर पर भारी-भरकम बिजली बिल से लोगों को निजात दिलाने का काम किया है. अपनी शुरुआत के साथ ही इसे जोरदार रिस्पांस भी मिला है और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 19 मार्च 2026 तक देश के 26,19,879 घरों में आरटीएस सिस्टम यानी सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके थे.

Advertisement

300 यूनिट फ्री बिजली, तगड़ी सब्सिडी
PM Surya Ghar मुफ्त बिजली स्कीम में मिलने वाले लाभ इसकी पॉपुलैरिटी का अहम हिस्सा हैं. पीएम सूर्य घर योजना में जहां 300 यूनिट फ्री बिजली मिलती है, तो सरकार की ओर से अपने घर की छत पर Solar Panel लगवाने पर आने वाले खर्च में 78000 रुपये तक की तगड़ी सब्सिडी भी दी जाती है.PMSG-MBY योजना के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी के तौर पर 17,967.53 करोड़ रुपये की रकम बांटी जा चुकी है. इस स्कीम को पारदर्शी रखने के लिए आवेदन से PM Surya Ghar Subsidy तक की पूरी प्रक्रिया राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होती है.

अलग-अलग क्षमता के सोलर पैनल पर मिलने वाली Govt Subsidy को देखें, तो बाजार में बिना सब्सिडी के सोलर पैनल लगाने का खर्च 60 हजार से 80 हजार रुपये प्रति किलोवाट आता है, लेकिन PM सूर्य घर योजना के तहत सरकार इस खर्च का 40 फीसदी से 60 फीसदी हिस्‍सा सब्सिडी के रूप में खुद उठाती है.

1 KW का सोलर पैनल इंस्‍टॉल कराने पर सरकार ₹30,000 तक की सब्सिडी देती है. 2 KW सिस्टम पर ₹60,000 तक, जबकि 3 KW या उससे अधिक सिस्टम पर अधिकतम ₹78,000 की सब्सिडी दी जाएगी. वहीं अगर आप यूपी से आते हैं तो केंद्र के अलावा आपको ₹30,000 की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी भी मिल जाती है.  

Advertisement

25 साल बिजली बिल की NO टेंशन
PM Surya Ghar Yojna के तहत आप सिर्फ एक बार निवेश करके दो दशक से ज्यादा समय के लिए 'Zero Electricity Bill' के साथ धड़ल्ले से AC, Fridge, Cooler और लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, इस सरकारी योजना के तहत घर की छतों पर जो सोलर पैनल इंस्टॉल किए जाते हैं, आमतौर पर उनकी लाइफलाइन करीब 25 साल मानी जाती है. 

अप्लाई करने का ये आसान प्रोसेस

  • वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर' ऑप्शन चुनें.
  • नए पेज पर राज्य-बिजली वितरण कंपनी का चयन करें.
  • अब बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल डालें.
  • नए पेज पर कंज्यूमर नंबर और मोबाइल डालकर लॉगइन करें.
  • अब फॉर्म पर दिशा-निर्देशों के तहत RTS पैनल अप्लाई करें.
  • इसके बाद आपको फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलेगा.
  • फिर अपने DISCOM से रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर पैनल लगवाएं. 
  • इंस्टालेशन के बाद प्लांट डीटेल के साथ नेट मीटर के लिए अप्लाई करें. 
  • मीटर इंस्टाल, DISCOM से जांच पर कमीशनिंग सर्टिफिकेट मिलेगा.
  • अब पोर्टल से बैंक डीटेल, कैंसिल चेक देंगे, जिसमें सब्सिडी आएगी.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement