सितंबर और अक्टूबर के बीच रेल यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए अहम खबर है. बिहार के मोकामा के पास गंगा नदी पर बने नए डबल लाइन रेल पुल के कमिशनिंग कार्य के चलते 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक रेलवे की 845 ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी. इस दौरान 338 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 384 ट्रेनों का रूट बदला जाएगा. इसके अलावा 56 ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट और 67 ट्रेनें शॉर्ट-ओरिजिनेट की जाएंगी.
रेलवे के अनुसार, यह बदलाव नए डबल लाइन रेल पुल को मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने के लिए किए जाने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से किया जा रहा है. इस परियोजना के तहत नए पुल को अपर हथीदह जंक्शन, ताल जंक्शन, रामपुर दुमरा, दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी जंक्शन से जोड़ा जाएगा.
ईस्ट सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि मौजूदा गंगा रेल पुल पर केवल सिंगल लाइन है और तकनीकी कारणों से उसे डबल लाइन में परिवर्तित करना संभव नहीं है. इसी वजह से समानांतर डबल लाइन पुल का निर्माण कराया गया है, जिसे अब रेल नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है.
किन राज्यों की ट्रेनें होंगी प्रभावित?
14 दिनों तक चलने वाले इस कार्य का असर बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और आसपास के राज्यों से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस, पैसेंजर और स्पेशल ट्रेनों पर पड़ेगा. रेलवे के मुताबिक कुल 845 ट्रेन सेवाओं में बदलाव किया जाएगा, जिनमें 338 ट्रेनें रद्द, 384 डायवर्ट, 56 शॉर्ट-टर्मिनेट और 67 शॉर्ट-ओरिजिनेट होंगी.
क्यों बनाया गया नया पुल?
मोकामा के पास गंगा पर समानांतर डबल लाइन रेल पुल के निर्माण को 2015-16 के केंद्रीय बजट में मंजूरी मिली थी. इस परियोजना की अनुमानित लागत 1,491.47 करोड़ रुपये तय की गई थी. इसका उद्देश्य इस रूट की रेल क्षमता बढ़ाना और ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम बनाना है.
किस दिन सबसे ज्यादा ट्रेनें रद्द रहेंगी?
रेलवे के शेड्यूल के अनुसार, 20 सितंबर से रद्दीकरण शुरू होगा. 21 सितंबर को 12, 22 सितंबर को 13, 23 सितंबर को 15, 24 सितंबर को 21, 25 सितंबर को 24, 26 सितंबर को 29 और 27 सितंबर को 31 ट्रेनें रद्द रहेंगी. इसके बाद 28 सितंबर को 21, 29 सितंबर को 20, 30 सितंबर को 25, 1 और 2 अक्टूबर को 32-32 तथा 3 अक्टूबर को सबसे अधिक 36 ट्रेनें रद्द रहेंगी. 4 अक्टूबर को 21 ट्रेनें रद्द रहेंगी.
किन ट्रेनों पर पड़ेगा असर?
बार-बार रद्द होने वाली ट्रेनों में हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस, मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस, जयनगर-पटना एक्सप्रेस और पटना-जयनगर एक्सप्रेस प्रमुख हैं. इसके अलावा मोकामा-किऊल, किऊल-पटना और पटना-किऊल पैसेंजर ट्रेनें भी कई दिनों तक रद्द रहेंगी.
नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन एक्सप्रेस और कोलकाता-गाजीपुर सिटी जैसी कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी इस दौरान प्रभावित रहेंगी.
3 अक्टूबर को जिन प्रमुख ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा, उनमें कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस, कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन एक्सप्रेस, जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस, जयनगर-पुरी एक्सप्रेस, गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस, बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस और टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस शामिल हैं.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 21 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें. अलग-अलग तारीखों पर ट्रेनों के रद्द होने, रूट बदलने, शॉर्ट-टर्मिनेशन और शॉर्ट-ओरिजिनेशन की व्यवस्था लागू रहेगी. ऐसे में सफर से पहले रेलवे से ट्रेनों के संबंध में जानकारी लेना सुनिश्चित कर लें.
तारीखवार रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची
20 सितंबर 2026 - 6 ट्रेनें रद्द
04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल
13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस
13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस
14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस
21 सितंबर 2026 - 12 ट्रेनें रद्द
04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल
13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस
13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस
15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
63204 मोकामा-किऊल पैसेंजर
63275 किऊल-पटना पैसेंजर
63276 पटना-किऊल पैसेंजर
22 सितंबर 2026 - 13 ट्रेनें रद्द
13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
13127 कोलकाता-आरा एक्सप्रेस
13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस
15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
63204 मोकामा-किऊल पैसेंजर
63275 किऊल-पटना पैसेंजर
63276 पटना-किऊल पैसेंजर
23 सितंबर 2026 - 15 ट्रेनें रद्द
04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल
05096 मऊ-कोलकाता एक्सप्रेस
13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
13128 आरा-कोलकाता एक्सप्रेस
13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस
15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
63204 मोकामा-किऊल पैसेंजर
63275 किऊल-पटना पैसेंजर
63276 पटना-किऊल पैसेंजर
24 सितंबर 2026 - 21 ट्रेनें रद्द
03230 पटना-खुर्दा रोड जंक्शन स्पेशल
04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल
05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल
05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल
09033 उधना-मालदा टाउन स्पेशल
13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
13127 कोलकाता-आरा एक्सप्रेस
13155 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस
13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस
13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस
14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस
15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
63204 मोकामा-किऊल पैसेंजर
63275 किऊल-पटना पैसेंजर
63276 पटना-किऊल पैसेंजर
25 सितंबर 2026 - 24 ट्रेनें रद्द
03229 खुर्दा रोड जंक्शन-पटना स्पेशल
13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस
13128 आरा-कोलकाता एक्सप्रेस
13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस
13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस
13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस
13429 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस
15236 दरभंगा-हावड़ा एक्सप्रेस
15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस
22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस
63204 मोकामा-किऊल पैसेंजर
63275 किऊल-पटना पैसेंजर
63276 पटना-किऊल पैसेंजर
26 सितंबर 2026 – 29 ट्रेनें रद्द
05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल
13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस
13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस
13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस
13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस
13430 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन एक्सप्रेस
13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस
14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस
15235 हावड़ा-दरभंगा एक्सप्रेस
18405 पुरी-पटना एक्सप्रेस
18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस
22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस
इसके अलावा हावड़ा-मोकामा, मोकामा-हावड़ा, जयनगर-पटना और मोकामा-किऊल-पटना रूट की कई नियमित पैसेंजर सेवाएं भी रद्द रहेंगी.
27 सितंबर 2026 - 31 ट्रेनें रद्द
02023 हावड़ा-पटना स्पेशल
02024 पटना-हावड़ा स्पेशल
09034 मालदा टाउन-उधना स्पेशल
13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस
13136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस
13155/13156 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस
14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस
15234 दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस
18406 पटना-पुरी एक्सप्रेस
22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस
मोकामा, किऊल और पटना के बीच चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द रहेंगी.
28 सितंबर 2026 - 21 ट्रेनें रद्द
04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल
13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस
13137 कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस
15233 कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस
अन्य नियमित एक्सप्रेस और पैसेंजर सेवाएं.
29 सितंबर 2026 - 20 ट्रेनें रद्द
13138 आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस
13157 कोलकाता-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस
15272 मुजफ्फरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस
कई दैनिक एक्सप्रेस और पैसेंजर सेवाएं.
30 सितंबर 2026 - 25 ट्रेनें रद्द
04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल
05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल
13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस
13158 मुजफ्फरपुर-कोलकाता एक्सप्रेस
13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस
15271 हावड़ा-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस
अन्य नियमित एक्सप्रेस और पैसेंजर सेवाएं.
1 अक्टूबर 2026 - 32 ट्रेनें रद्द
03230 पटना-खुर्दा रोड जंक्शन स्पेशल
09033 उधना-मालदा टाउन स्पेशल
13105/13106 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस
18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस
18181/18182 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस
18419 पुरी-जयनगर एक्सप्रेस
अन्य निर्धारित ट्रेनें.
2 अक्टूबर 2026 - 32 ट्रेनें रद्द
03229 खुर्दा रोड जंक्शन-पटना स्पेशल
13429 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस
18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस
18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस
18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस
22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस
28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस
3 अक्टूबर 2026 - 36 ट्रेनें रद्द
13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस
13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस
13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस
13430 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन एक्सप्रेस
18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस
18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस
18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस
22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस
28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस
मोकामा-किऊल रूट की कई पैसेंजर ट्रेनें.
4 अक्टूबर 2026 - 21 ट्रेनें रद्द
02023 हावड़ा-पटना स्पेशल
02024 पटना-हावड़ा स्पेशल
09034 मालदा टाउन-उधना स्पेशल
13136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस
15234 दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस
18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस
22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस
मोकामा, किऊल और पटना के बीच चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द रहेंगी.