scorecardresearch
 

Gold-Silver Surge: अचानक चांदी ₹11000 महंगी, सोना 5500 रुपये चढ़ा... गिरावट पर लगा ब्रेक

Gold-Silver Rate Update: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार जारी गिरावट पर बुधवार को ब्रेक लग गया. एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुओं का भाव तेज रफ्तार से भागा और चांदी तो झटके में 11,500 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई.

Advertisement
X
युद्ध के बीच तगड़ी गिरावट के बाद अचानक सोने-चांदी में तेजी. (Photo: Reuters)
युद्ध के बीच तगड़ी गिरावट के बाद अचानक सोने-चांदी में तेजी. (Photo: Reuters)

सोना-चांदी की कीमतों में बीते कुछ दिनों से लगातार क्रैश (Gold-Silver Price Crash) देखने को मिल रहा था, लेकिन सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट पर ब्रेक लगा नजर आया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार के दौरान जहां चांदी खुलने के साथ ही पिछले बंद से 11500 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई. वहीं सोने का भाव भी झटके में 5500 रुपये से ज्यादा उछल गया. 

चांदी की कीमत में तगड़ा उछाल 
बुधवार को एमसीएक्स पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव ओपनिंग के साथ ही 5% से ज्यादा चढ़ गया. बीते कारोबारी दिन ये कीमती धातु 2,23,941 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर बंद हुई थी, लेकिन इसकी ओपनिंग धुआंधार हुई और सिल्वर प्राइस उछलकर 2,37,350 पर जा पहुंचा. इस हिसाब से देखें, तो एक झटके में चांदी का भाव 13,409 रुपये उछल गया. 

अगर एमसीएक्स हाई से तुलना करें, तो अभी भी ये काफी सस्ती बनी हुई है. MCX Silver High 4,39,337 रुपये प्रति किलो है और इस लेवल से सिल्वर प्राइस 2,01,987 रुपये तक कम चल रहा है. 

चांदी ही नहीं, सोना भी उछला
बात सोने की कीमत में आए उछाल की करें, तो 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव मंगलवार के अपने बंद 1,42,195 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में तेज उछाल के साथ 1,46,460 रुपये पर खुला और फिर कुछ ही मिनटों में ये रफ्तार पकड़ते हुए 1,48,442 रुपये पर जा पहुंचा. इस हिसाब से 10 Gram 24 Karat Gold Rate 6,247 रुपये चढ़ गया. 

Advertisement

एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव भी चांदी की तरह ही अपने हाई लेवल 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम से काफी सस्ता है. कैलकुलेशन करें, तो ये बुधवार की तेजी के बाद अभी भी 54,542 रुपये कम है.

दिनभर के कारोबार के बाद रात 8:20 बजे भी सोने की कीमत 5500 रुपये चढ़कर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. इसी तरह, चांदी की कीमत 11,500 रुपये चढ़कर 2 लाख 35 हजार 500 पर थी.  

ईरान युद्ध के बीच भी इतना टूटा भाव
गौरतलब है कि जब भी कोई ग्लोबल टेंशन या आपदा का समय होता है, तो आमतौर पर सुरक्षित निवेश ठिकाने के तौर पर लोग सोना-चांदी की ओर भागते हैं और इन कीमती धातुओं के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिलती है. लेकिन अमेरिका-इजरायल और ईरान के जारी युद्ध (US-Israel Vs Iran War) के दौरान ये भरभराकर टूटे हैं. 

28 फरवरी को पहली बार अमेरिका ने ईरान पर स्ट्राइक की शुरुआत की थी और इससे एक दिन पहले यानी 27 फरवरी को एमसीएक्स 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,62,104 रुपये था और हालिया तेजी के बाद भी युद्ध पूर्व के भाव से ये पीली धातु 13,662 रुपये सस्ती है. इसी तरह चांदी का वायदा भाव 27 फरवरी को 2,82,644 रुपये प्रति किलो था, बुधवार की तेजी के बाद भी ये युद्ध से ऐन पहले के भाव से 45,294 रुपये सस्ती है. 

Advertisement

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement