जुलाई महीने की शुरुआत हो गई है और ये नया महीना अपने साथ कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st July) लेकर आया है. इनमें कही राहत है, तो कभी बोझ बढ़ गया है. पहली तारीख से तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं, तो पेट्रोल-डीजल के दाम भी कम हो गए हैं. वहीं किआ समेत अन्य कंपनियों ने अपनी कारों के दाम में इजाफा कर दिया है. यानी कार खरीदना महंगा हो गया है. इसके अलावा भी देश में 1 जुलाई से कई बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं, जो आधार कार्ड से लेकर क्रेडिट कार्ड तक से जुड़े हुए हैं. (Photo: ITG)
पहला बदलाव: LPG सिलेंडर हुआ सस्ता
जुलाई महीने की शुरुआत राहत वाली खबर के साथ हुई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Cylinder Price Cut का तोहफा देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 183 रुपये से ज्यादा की कटौती की है. इस बदलाव के बाद 1 जुलाई से दिल्ली में 3,113.50 रुपये का मिलने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2,930 रुपये का रह गया है यानी ये 183.50 रुपये सस्ता हुआ है. कोलकाता में ये 3255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये का, लखनऊ में 3,052.50 रुपये और पटना में 3,227 रुपये का हो गया है. हालांकि, इस बार भी घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14 Kg LPG Cylinder Price को स्थिर रखा गया है और इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके अलावा एटीएफ यानी हवाई ईंधन का दाम 1.15 लाख रुपये प्रति किलोलीटर से घटाकर 1.10 लाख रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया गया है.(Photo: File ITG)
दूसरा बदलाव: Petrol-Diesel हुआ सस्ता
एक ओर जहां सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती करते हुए राहत दी है, तो वहीं भारत में प्राइवेट सेक्टर में प्रमुख पेट्रोल-डीजल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने अपने पेट्रोल पंपों पर तेल की कीमतें घटा दी हैं. फ्यूल रिटेलर्स के देश में 7000 से ज्यादा Petrol Pumps हैं और 1 जुलाई से इन पर Petrol Price में 5 रुपये प्रति लीटर, जबकि Diesel Price में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती लागू कर दी गई है. वेस्ट एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें गिरने के बाद ये राहत दी गई है. इससे पहले 26 मार्च को कंपनी ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे. (Photo: ITG)
तीसरा बदलाव: आधार कार्ड फ्री अपडेट
Aadhaar Card से जुड़ा एक राहत भरा बदलाव भी 1 जुलाई से लागू हो रहा है. दरअसल, UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट को लेकर एक खास सर्विस पेश की है, जिसके तहत अगर आप अपने आधार कार्ड पर ईमेल अपडेट करना चाहते हैं तो आप 1 जुलाई से आधार ऐप के जरिए फ्री में अपडेट कर पाएंगे. पहले इसे अपडेट करने के लिए 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था. (Photo: ITG)
चौथा बदलाव: कार खरीदना हुआ महंगा
जुलाई के पहले दिन से कार खरीदारों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, कई कंपनियों ने अपनी कारों के दाम बढ़ा दिए हैं. KIA मोटर्स ने अपनी कारों की कीमतों में 2 फीसदी का इजाफा किया है, तो वहीं टाटा मोटर्स (Tata Motors) भी ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) और EV मॉडल्स की कीमतों में 1.5% तक का इजाफा कर रही है. (Photo: KIA Motors)
पांचवां बदलाव: दिल्ली में नई EV Policy
राजधानी दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहनों को रफ्तार देने के लिए नई ईवी पॉलिसी (Delhi New EV Policy) को मंजूरी मिल गई, जो इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देगी. नई पॉलिसी 1 जुलाई से लागू हो सकती है. इसके तहत सरकार का प्लान अगले 4 सालों में करीब 15,000 करोड़ रुपये खर्च करना है. (Photo: ITG)
ये बदलाव भी हो रहे लागू
इन बड़े बदलावों के अलावा भी कई अन्य चेंज देश में लागू होने जा रहे हैं. इनमें भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों से जुड़ा बदलाव भी शामिल है. रिपोर्ट्स की मानें, तो बिना टिकट यात्रा करने वालों पर जुर्माने की राशि बढ़ाने की तैयारी है. इसके अलावा, किसी भी तरह का पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तो अब ये महंगा हो सकता है, क्योंकि विदेश मंत्रालय ने 1 जुलाई 2026 से नॉर्मल और तत्काल पासपोर्ट के लिए सर्विस फीस बढ़ा दी है. SBI कार्ड ने चुनिंदा PhonePe SBI क्रेडिट कार्ड के लिए रिवॉर्ड पॉइंट में बदलाव किया है, तो 1 जुलाई से HDFC क्रेडिट कार्ड होल्डर्स हर कैलेंडर क्वार्टर में तीन बार मुफ्त डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज का इस्तेमाल कर सकेंगे, बशर्ते उन्होंने पिछले कैलेंडर क्वार्टर में कम से कम ₹60,000 खर्च किए हों. (Photo: Pixabay)