scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

EPFO में क्‍या चल रहा है? आज भी पोर्टल शटडाउन, नहीं हो रहे ये काम

EPFO पोर्टल शटडाउन
  • 1/6

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक बड़े टेक्निकल अपग्रेड को लेकर कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन सर्विस के सस्‍पेंशन को एक दिन के लिए बढ़ा दिया है, जिससे इसके डिजिटल प्लेटफॉर्मों की बहाली में देरी हो रही है.EPFO के यूनिफाइड सदस्य पोर्टल पर मिले संदेश के अनुसार, जो सेवाएं पहले 1 जुलाई से फिर से शुरू होने वाली थीं, वे अब 2 जुलाई, 2026 को रात 12 बजे से उपलब्ध होंगी. 
 

क्‍यों बंद है ईपीएफओ पोर्टल?
  • 2/6

26 जून से शुरू हुआ यह अस्थायी शटडाउन, EPFO के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के उद्देश्य से किए जा रहे एक नियोजित सिस्टम माइग्रेशन का हिस्सा है, ताकि इसकी ऑनलाइन सेवाओं की गति, स्थिरता और सुरक्षा में सुधार हो सके. इस रखरखाव अवधि के दौरान, संगठन का मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप के माध्यम से उपलब्ध कई सेवाएं अनुपलब्ध रहेंगी, जिससे देश भर में लाखों भविष्य निधि ग्राहकों पर असर पड़ेगा.
 

नहीं चल रहीं ये सर्विसेज
  • 3/6

नहीं चल रहीं ये सर्विसेज
इस रुकावट के कारण कर्मचारियों और कंपनियों की ओर उपयोग की जाने वाली कई सर्विस अस्‍थायी तौर से ठप हो गई हैं. EPF मेंबर फिलहाल पीएफ विड्रॉल के लिए नए आवेदन जमा करने, मौजूदा आवेदनों का स्‍टेटस चेक करने, ई-पासबुक डाउनलोड करने या अपने ऑनलाइन अकाउंट्स में लॉग इन करने में असमर्थ हैं. 

Advertisement
ये सर्विस भी प्रभावित
  • 4/6

इस रुकावट से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से संबंधित सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिनमें आधार सीडिंग और नए कर्मचारियों के लिए ऑनबोर्डिंग ऑनलाइन प्रॉसेस शामिल हैं. इस बीच, कंपनियां इलेक्‍ट्रॉनिक चालन को-रिटर्न (ECR) फाइल करने, कर्मचारी रिकॉर्ड को अपडेट करने या कर्मचारी भव‍िष्‍य निधि खातों से संबंधित अनुपालन गतिविधयों को पूरा करने के लिए नियोक्‍ता इंटरफेस तक पहुंचने में असमर्थ हैं. ये सेवाएं 1 जुलाई को रात 11:59 बजे तक मौजूद नहीं रहेंगी, 2 जुलाई से फिर से शुरू होने की उम्मीद है.

UMANG ऐप सर्विस भी बंद 
  • 5/6

UMANG ऐप सर्विस भी बंद 
सरकार के यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (UMANG) के माध्यम से दी जाने वाली ईपीएफओ सेवाओं पर भी असर पड़ा है. यूजर्स अस्‍थायी तौर पर ऐप पर कई सुविधाओं का यूज करने में असमर्थ हैं, जिनमें पीएफ बैलेंस की जांच करना, क्‍लेम करना, योजना सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना, कम्‍प्‍लेन करना, EPFO ऑफिस सर्च करना, यूएएन जनरेट करना, आधार को यूएएन से लिंक करना, क्‍लेम स्‍टेटस ट्रैक करना और लाइफ सिर्टिफिकेट जमा करना शामिल है. 
 

क्‍यों शटडाउन है पोर्टल? 
  • 6/6

क्‍यों शटडाउन है पोर्टल? 
उम्‍मीद की जा रही है कि ईपीएफओ 3.0 को लॉन्‍च करने की तैयारी चल रही है. यही कारण है कि ईपीएफओ के पोर्टल को बंद किया गया है. इसके लॉन्‍च होते ही ईपीएफ मेम्‍बर यूपीआई और एटीएम के जरिए पैसे की निकासी कर सकते हैं. साथ ही ईपीएफओ के तहत कई अन्‍य सुविधाएं भी आसान हो जाएंगी. 

Advertisement
Advertisement