scorecardresearch
 

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 139 और निफ्टी 49 अंक टूटकर बंद

यूएस फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें घटाने का असर गुरुवार को घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला. इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गिरावट के साथ शुरुआत करने के बाद बाजार बंद भी गिरावट के साथ हुआ है.

Advertisement
X
शेयर बाजार
शेयर बाजार

यूएस फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें घटाने का असर गुरुवार को घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला. इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गिरावट के साथ शुरुआत करने के बाद बाजार बंद भी गिरावट के साथ हुआ है.

गुरुवार को सेंसेक्स 139.34 अंक गिरकर 35,599.82 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ निफ्टी 48.65 अंक गिरकर 10,808.05 के स्तर पर बंद हुआ.

कारोबार खत्म होने के दौरान फार्मा शेयर टॉप गेनर में शामिल रहे. लुपिन, सनफार्मा, और सिप्ला के शेयर टॉप गेनर में शामिल रहे. इसके अलावा एचसीएल टेक और यस बैंक के शेयर भी हरे निशान के ऊपर बने रहे.

इससे पहले यूएस फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने के चलते घरेलू बाजार ने कमजोर शुरुआत की. गुरुवार को इससे वैश्व‍िक बाजार कमजोर हुआ. जिसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला.

Advertisement

के चौथे दिन सेंसेक्स  93.70 अंक गिरकर 35,645.46 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी ने भी गिरावट के साथ शुरुआत की है. इसने 35.30 गिरकर 10,821.40 के स्तर पर कारोबार शुरू किया.

शुरुआती कारोबार में , विप्रो, आईओसीएल और एक्स‍िस बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. निफ्टी50 पर भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयरों में बढ़त नजर आई.

यूएस फेडरल रिजर्व ने बुधवार को कर दी है. इसके चलते वैश्व‍िक बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है. अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. वर्ष 2018 में यह दूसरी बार है कि फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. इससे पहले मार्च में बढ़ोतरी हुई थी.

Advertisement
Advertisement