scorecardresearch
 

स्पाइसजेट की 'हैप्पी न्यू ईयर सेल', सिर्फ 716 रुपये में एयर टिकट

स्पाइसजेट की 'हैप्पी न्यू ईयर सेल' में महज 716 रुपये में टिकट बुक करके आप 15 जनवरी से 12 अप्रैल 2016 के बीच हवाई उड़ान का लुत्फ उठा सकते हैं.

Advertisement
X
स्पाइसजेट के New year धमाके में पाएं सस्ती टिकट
स्पाइसजेट के New year धमाके में पाएं सस्ती टिकट

देश की किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट, अपने ग्राहकों को ‘हैप्पी न्यू ईयर सेल’ को तोहफा दे रही है. कंपनी ने चार दिन के लिए सस्ती टिकट बिक्री की घोषणा की है. इसके तहत अगले साल 15 जनवरी से 12 अप्रैल के बीच यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 716 रुपये है.

31 दिसंबर तक करा सकते हैं बुकिंग
स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा कि के तहत बुकिंग घरेलू मार्गों पर उड़ान के लिए उपलब्ध है. बयान के मुताबिक, सेल के हिस्से के तौर पर घरेलू नेटवर्क के लिए एक तरफ का किराया 716 रुपये (टैक्स शामिल नहीं) से शुरू होगा. टिकट की बुकिंग 28 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 31 दिसंबर की आधी रात तक खुली रहेगी.

टिकट रिफंड की सुविधा
विमानन कंपनी ने कहा कि इस पेशकश के तहत टिकट रिफंडेबल है. परिचालन करती है जिनमें छह अंतरराष्ट्रीय मार्ग शामिल हैं. विमानन कंपनी के बेड़े में 25 बोइंग 737, 14 बोम्बार्डिर क्यू-400 और दो एयरबस ए320 के विमान शामिल हैं.

Advertisement

ऐसे बुक करा सकते हैं टिकट
स्पाइसजेट की हैप्पी न्यू ईयर सेल में आप कंपनी की वेबसाइट से टिकट बुक करा सकते हैं. स्पाइसजेट मोबाइल एप, सभी ट्रैवल पोर्टल, कॉल सेंटर और ट्रैवल एजेंट के जरिए भी टिकट बुक कराई जा सकती है.

Advertisement
Advertisement