scorecardresearch
 

‘गब्बर सिंह टैक्स’ ही नहीं, GST को सोशल मीडिया पर मिले और भी कई चुटीले नाम

सोशल मीडिया पर आजकल जीएसटी को अलग-अलग नाम दिया जा रहा है. जहां कुछ लोग इसे 'गब्बर सिंह टैक्स' कह रहे हैं वहीं इसे कुछ और भी चुटीले नाम दिए जा रहे हैं...

Advertisement
X
जीएसटी
जीएसटी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया पर जिस तरह फ्रंटफुट पर हैं, उसी तरह जनसभाओं में भी अब उनके भाषण अधिक चुटीले होते जा रहे है. बीजेपी और नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों को लेकर तंज कसने वाले राहुल गांधी के ट्वीट्स को जिस तरह पहले से कहीं अधिक री-ट्वीट्स और सुर्खियां मिल रही हैं, उसी तरह अब राहुल के भाषण भी चर्चा का विषय बनने लगे हैं.

सोमवार को राहुल गांधी गांधीनगर में थे. वहां रैली में उन्होने को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ का नाम दिया. इसके बाद से सोशल मीडिया पर को नए नए नाम देने की होड़ सी लगी है. जीएसटी की जटिलताओं को कारोबारी पूरी तरह समझने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं.ऐसे में विपक्षी पार्टियां जीएसटी को लेकर सरकार पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. राजस्व सचिव हंसमुख अधिया ने अपने हालिया बयान कि जीएसटी में टैक्स रेट्स में बड़े सुधार की जरूरत जताई है.

Advertisement

तमाम घटनाक्रम को देखते हुए इसमें कोई संदेह नहीं कि गुजरात चुनाव में भी विपक्ष की ओर से बड़ा चुनावी मुद्दा बनकर उभरेगा. राहुल गांधी ने सोमवार को इसकी शुरुआत कर भी दी. सोशल मीडिया पर फिर को लेकर जल्दी ही तरह तरह के मजाकिया नाम आने लगे. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने को "Greatly Screwed-up Tax" नाम दे दिया.

कटाक्ष के लिए पहचान रखने वाले ट्विटर हैंडल पर @RealHistoryPic ने सवाल दागा कि का पूरा नाम क्या है? सवाल आने की देर थी और लोगों ने एक के बाद एक को व्यंगात्मक नाम देना शुरू कर दिया. किसी ने जीएसटी को "गोबर सुरक्षा टैक्स" कहा तो किसी ने "गुजरात से टाटा". किसी ने "गऊ सेवा टैक्स" बताया.

ट्विटर यूजर्स ने को लेकर इसी तरह के कुछ और नाम भी दिए. ट्विटर यूजर सुशील ने जीएसटी के सवाल पर जवाब दिया "गोबरगैस स्वचालित टैक्स" तो वहीं सैफ ने लिखा "गायब सैलरी टैक्स". पारस ने इसे “गरीब समेटो टैक्स’” नाम दिया तो ऋचा सिंह ने “गलती से टैक्स” बताया.

को लेकर किसी की कोई भी राय क्यों ना हो लेकिन सोमवार को इसने सोशल मीडिया पर लोगों को गुदगुदाने का बहुत मौका दिया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement