scorecardresearch
 
210 अंकों की बढ़त के साथ 26,577.29 पर खुला सेंसेक्स

देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को मजबूती का रुख बना हुआ है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.47 बजे 210.61 अंकों की बढ़त के साथ 26,577.29 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 64.05 अंकों की बढ़त के साथ 8,133.70 पर कारोबार करते देखे गए.

Advertisement
X

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सुबह 49.25 अंकों की मजबूती के साथ 26,415.93 पर, जबकि (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.3 अंकों की बढ़त के साथ 8,081.95 पर खुला.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स गुरुवार को 486 अंक बढ़ कर 26,366 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, 135 अंक बढ़ कर 8069 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार में इंफ्रा सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement