भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार के कारोबार में हल्की मजबूती के साथ शुरुआत की है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स फिलहाल 20 अंकों या 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 26,322 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 9 अंकों या 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 7,963 पर कारोबार कर रहे हैं.
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 20.19 अंकों की गिरावट के साथ 26,329.95 पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी महज 2 अंकों की तेजी के साथ 7,956.55 पर खुला.
गौरतलब है कि बाजार पर गुरुवार को बिहार का एक्जिट पोल भारी पड़ गया जिसके चलते चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 249 अंकों की गिरावट के साथ 26,304 पर और निफ्टी 85 अंकों की गिरावट के साथ 7,955 पर बंद हुआ.