सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक ने मंगलवार को अपने ब्याज दर में 0.4 प्रतिशत की कमी की है इसके चलते अब बैंक की ब्याज दर अब 9.3 फीसदी हो गई है. एसबीआई ने यह कदम आरबीआई की ब्याज दरों में कटौती करने के बाद उठाया है.
नई दरें 5 अक्टूबर से लागू
इस फैसले से बैंक से एक लाख का लोन लेने पर उसकी ईएमआई में हर महीने लगभग 20 रुपये का फायदा होगा. इसी क्रम में अन्य बैंक भी ब्याज दर घटाने की तैयारी कर रहे हैं.ब्याज की ये नई दरें 5 अक्टूबर से लागू होंगी. गौरतलब है कि इससे पहले सुबह आंध्रा बैंक ने अपने बैंक ने बेस रेट में 0.25 फीसदी कटौती की थी. आंध्रा बैंक की नई दरें मंगलवार से ही लागू भी हो गई हैं.
सस्ते होंगे कर्ज
ब्याज दरें घटने से न केवल कार, घर और अन्य कर्ज सस्ते हो जाएंगे बल्कि र कारोबारी लोन मिल पाएगा. हालांकि बैंक अब जमाओं पर ब्याज दर कम करने की भी तैयारी कर रहे हैं.
जल्द घटेगी आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज दर
आईसीआईसीआई बैंक सीईओ चंदा कोचर ने मंगलवार को कि आईसीआईसीआई भी जल्द ही ब्याज दर घटाएगा. साथ ही यह भी कहा कि मंगलवार की कटौती के एक बड़े हिस्से का लाभ ग्राहकों को मिलेगा.
दूसरे बड़े बैंक भी जल्द करेंगे ब्याज दरों में कटौती
कस्टमर्स को ऐसी उम्मीद है कि एसबीआई के बाद अब कि दूसरे बड़े बैंक भी जल्द ही ब्याज दरों में कटौती करेंगे. बैंकों के इस कदम के चलते आने वाले दिनों में होम लोन, ऑटो लोन और अन्य दूसरे लोन भी सस्ते हो जाएंगे. साथ ही लोन की ईएमआई भी घट जाने से कस्टमर्स को राहत मिलेगी.