scorecardresearch
 

डॉलर के मुकाबले रुपया धड़ाम, पहली बार 71.41 के स्तर पर पहुंचा

रुपये का रिकॉर्ड स्तर की गिरावट के साथ बंद होने का सिलस‍िला लगातार जारी है. सोमवार को रिकॉर्ड के गिरावट के साथ बंद होने के बाद मंगलवार को इसने शुरुआत भी रिकॉर्ड गिरावट के साथ की है. 

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

रुपये में जारी भारी गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार हो रहे विपरीत हालातों के चलते रुपया मंगलवार को फिर रिकॉर्ड गिरावट पर पहुंचकर खुला है. यह रुपये में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है.

भारतीय मुद्रा में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सुबह कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ करने के बाद रुपये में गिरावट लगातार जारी है. अभी (2.58PM) रुपया 71.41 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है.

रुपये में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है.  फिलहाल रुपया डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की कटौती के साथ 71.41 के स्तर पर पहुंच गया है.

इससे पहले रिकॉर्ड गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करने के बाद रुपया फिर कमजोर हुआ. यह 16 पैसे की गिरावट के साथ 71.37 के स्तर पर पहुंच गया.

Advertisement

इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन ने एक डॉलर के मुकाबले कमजोर शुरुआत की. मंगलवार को रुपया 71.28 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला है. दरअसल डॉलर की लगातार बढ़ती डिमांड का असर रुपये पर देखने को मिल रहा है.

सोमवार को एक डॉलर के मुकाबले रुपया नये पर पहुंच कर बंद हुआ. सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.22 के स्तर पर बंद हुआ. यह पहली बार था कि जब रुपया इस स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ है.

तुर्की के चलते इमरजिंग इकोनॉमी को लेकर निवेशक रुपये में निवेश करने से बच रहे हैं. इसका सीधा असर डॉलर की डिमांड बढ़ने के तौर पर सामने आ रहा है. इस वजह से रुपये में लगातार गिरावट जारी है.

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल में जारी गिरावट थमने की संभावना कम है. उनके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह के हालात पैदा हो रहे हैं. उसकी वजह से रुपये का मजबूत होना फिलहाल मुश्क‍िल लग रहा है.

Advertisement
Advertisement