scorecardresearch
 

सौ स्मार्ट सिटी के लिए 50,000 करोड़ रुपये देगी सरकार : नायडू

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने बताया है कि सरकार ने सौ स्मार्ट सिटी के विकास के लिए 50,000 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है. हर स्मार्ट सिटी को अगले पांच साल तक 100 करोड़ की केंद्रीय मदद दी जाएगी.

Advertisement
X
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने बताया है कि सरकार ने सौ स्मार्ट सिटी के विकास के लिए 50,000 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है. हर स्मार्ट सिटी को अगले पांच साल तक 100 करोड़ की केंद्रीय मदद दी जाएगी. नायडू ने स्थायी और सभी को समाहित करने वाले शहरी विकास पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में यह जानकारी दी. सेमिनार का आयोजन नीति आयोग, इंस्टीट्यूट फार ह्यूमन डेवलपमेंट (आईएचडी) और डिपार्टमेंट आफ अरबन एंड रीजनल प्लानिंग ऑफ फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी ने किया था.

नायडू ने कहा कि सभी स्मार्ट सिटी के विकास में आम लोगों की भागीदारी पर सबसे अधिक जोर दिया जाएगा. शहरों का विकास और शहरी आबादी के जीवन स्तर में सुधार आज समय की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सुधारों की दिशा में मजबूत प्रयास की जरूरत है. ऐसे विकास पर है जो स्थाई हो और जिसमें सभी की हिस्सेदारी हो.

नीति आयोग के वाईस चेयरमैन ने कहा कि बेहतर शहरी जीवन के लिए आवास, कार्यालयों के लिए जगह और अच्छा ट्रांसपोर्टेशन चाहिए. देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती शहरों के लिए जगह और लैंड मैनेजमेंट करना है.

इनपुट : आईएएनएस

Advertisement
Advertisement