scorecardresearch
 

पेंशन योजना को बढ़ावा देने के लिए कॉल सेंटर का सहारा लेगा पीएफआरडीए

पीएफआरडी ने पेंशन योजना को बढ़ावा देने के लिए कॉल सेंटर सेवा का सहारा लेने का फैसला किया है. फिलहाल नेशनल पेंशन सिस्टम सूचना डेस्क से इस योजना के फायदे के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाती है.

Advertisement
X
पेंशन योजना को सशक्त बनाने के लिए पीएफआरडीए का नया कदम
पेंशन योजना को सशक्त बनाने के लिए पीएफआरडीए का नया कदम

पेंशन कोष नियामक (पीएफआरडी) ने पेंशन योजना को बढ़ावा देने और नए अंशधारकों को आकर्षित करने के लिए कॉल सेंटर सेवा का सहारा लेने का फैसला किया है. फिलहाल पीएफआरडीए नेशनल पेंशन सिस्टम सूचना डेस्क चला रहा है जो नई पेंशन योजना (एनपीएस) और उसके लाभ के बारे में ब्योरा उपलब्ध कराता है.

(पीएफआरडीए) ने वृद्धावस्था आय सुरक्षा के लिए अंशधारकों को जागरूक करने और शिक्षा पहल के रूप में अपने मौजूदा सूचना डेस्ट के परिचालन को विस्तार करने की योजना बनाई है.

नए अंशधारक जोड़ने का लक्ष्य
नियामक ने कहा, एनपीएस के मामले में एक नागरिकों के लिए केवल टोल फ्री सूचना डेस्क बनाना नहीं है. पीएफआरडीए का मानना है कि इस प्रकार की सुविधा से एनपीएस के लिए नए अंशधारक बनाने में मदद मिलेगी.

सातों दिन आठ घंटे मिलेगी सेवा
अनुरोध प्रस्ताव के तहत प्रस्तावित सेवा सातों दिन आठ घंटे (सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक) के लिए होगी. बाद में जरूरत को देखते हुए इसे 24 घंटे का किया जाएगा. फिलहाल और प्रबंधन के तहत आने वाली परिसंपत्ति 1.08 लाख करोड़ रुपये से अधिक है.

Advertisement
Advertisement