scorecardresearch
 

कानूनी पचड़े में फंसी अमेजॉन की 'अपनी दुकान', कॉपीराइट का केस

अमेजॉन का 'अपनी दुकान' कैंपेन पुणे के बिजनेसमैन रवि जैन की डोमेन 'apnidukaan.com' के जैसा ही है. इस पर जैन ने अमेजॉन से कहा है कि वह इस कैंपेन को बंद करे.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

ऑनलाइन रिटेलर कंपनी अमेजॉन ने दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले ग्राहकों को लुभाने के लिए 'अपनी दुकान' थीम पर एक कैंपेन शुरू किया है. हालांकि इस कैंपेन की वजह से उसके खिलाफ कॉपीराइट का मामला खड़ा हो गया है.

दरअसल का 'अपनी दुकान' कैंपेन पुणे के बिजनेसमैन रवि जैन की डोमेन 'apnidukaan.com' के जैसा ही है. इस पर जैन ने अमेजॉन से कहा है कि वह इस कैंपेन को बंद करे.

रवि जैन का apnidukaan.com किचन अप्लायंसेज, इलेक्ट्रोनिक्स और बेचने का काम करता है. इस डोमेन के मालिक अब अमेजॉन को 'अपनी दुकान' को अपने हर विज्ञापन से निकलवाने की तैयारी कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह उनकी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी है.

जैन ने कहा कि उनकी फर्म और का कोई कनेक्शन नहीं है. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जैन ने कहा कि हमारे पास अपनी दुकान का ट्रेडमार्क है. इसलिए हम अमेजॉन से इसे अपने सभी विज्ञापन से हटाने के लिए कहेंगे.

Advertisement

बता दें कि अमेजॉन ने 2016 में अपनी दुकान कैंपेन शुरू किया था. वह यूट्यूब विज्ञापन और वीडियोज के जरिये इसे चलाता था. यही नहीं, अमेजॉन के संस्थापक ने एक बार इस कैंपेन का नाम लेकर ग्राहकों का धन्यवाद भी किया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement