scorecardresearch
 

मेट्रो स्टेशनों पर गुरुवार से मिलेंगी व्यापार मेले की टिकटें

दिल्ली मेट्रो रेल निगम गुरुवार से भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के व्यवसायिक दिनों और 19 नवंबर से सामान्य दिनों के लिए प्रवेश टिकटें बेचना शुरू करेगा.

Advertisement
X
मेट्रो रेल
मेट्रो रेल

दिल्ली मेट्रो रेल निगम गुरुवार से भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के व्यवसायिक दिनों और 19 नवंबर से सामान्य दिनों के लिए प्रवेश टिकटें बेचना शुरू करेगा.

आईआईटीएफ में 14 नवंबर से 18 नवंबर तक चलने वाले व्यवसायिक दिनों के लिए टिकटें राजधानी क्षेत्र के केवल 27 मेट्रो स्टेशनों रिठाला, दिलशाद गार्डेन, हुडा सिटी सेंटर, नोएडा सिटी सेंटर, आनंद विहार, केंद्रीय सचिवालय, इंदरलोक, कश्मीरी गेट, राजीव चौक, बाराखंबा, साकेत, एमजी रोड, नोएडा सेक्टर-15, राजोरी गार्डेन, जनकपुरी पश्चिम, द्वारका मोड़, द्वारका सेक्टर-9, मुंडका, पीरागढ़ी, पंजाबी बाग, बदरपुर, गोविंदपुरी, लाजपत नगर और धौला कुआं मेट्रो स्टेशनों पर ही मिलेंगी.

इसके अलावा 19 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाले मेले के सामान्य दिनों के लिए प्रवेश टिकट सभी स्टेशनों पर मिलेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement