scorecardresearch
 

एशिया के सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री चुने गए अरुण जेटली, प्रणब मुखर्जी की बराबरी की

वित्त मंत्री अरुण जेटली को लंदन की मैगजीन इमर्जिंग मार्केट्स ने ‘फाइनेंस मिनिस्टर ऑफ द ईयर, एशिया’ पुरस्कार के लिए चुना है.

Advertisement
X
वित्त मंत्री अरुण जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली को लंदन की मैगजीन इमर्जिंग मार्केट्स ने ‘फाइनेंस मिनिस्टर ऑफ द ईयर, एशिया’ पुरस्कार के लिए चुना है.

PM मोदी को दिया श्रेय
पत्रिका ने एक लेख में लिखा है कि पिछले 18 महीनों के दौरान भारत की आर्थिक सफलता के मामले में को भी कुछ सम्मान मिलना चाहिए. लेख में कहा गया है, भारत को के लिये ज्यादा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गया है. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को पिछले साल ही पत्रिका द्वारा एशिया के ‘सैंट्रल बैंक गवर्नर ऑफ द ईयर’ के सम्मान से नवाजा जा चुका है.

प्रणब मुखर्जी भी हो चुके हैं सम्मानित
पत्रिका ने कहा है, ‘लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली भी कुछ सम्मान के पात्र हैं, भारत की वित्तीय दिशा के बारे में उनके फैसले और बेहतर प्रबंधन के बिना, भारत वह हासिल नहीं कर सकता था जो उसने पाया है.’ इमर्जिंग मार्केट्स ने इससे पहले वर्ष 2010 में तत्कालीन वित्त मंत्री को ‘फाइनेंस मिनिस्टर ऑफ द ईयर, एशिया’ के पुरस्कार से सम्मानित किया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement