scorecardresearch
 

दिल्ली में वीकेंड पर रात 8 बजे ही बंद होंगी शराब की दुकानें, CJP आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली में जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए शराब की दुकानों को वीकेंड तक रात 8 बजे बंद करने का आदेश दिया गया है. आमतौर पर दुकानें रात 10 बजे बंद होती हैं. गुरुवार को अचानक दुकानें जल्दी बंद कर दी गई थीं, जिससे लोगों को दिक्कत हुई. यह फैसला पुलिस की सुरक्षा संबंधी जानकारी के आधार पर लिया गया है.

Advertisement
X
छात्रों के प्रदर्शन से बदला दिल्ली में शराब बिक्री का समय (Representational Photo: Pixels)
छात्रों के प्रदर्शन से बदला दिल्ली में शराब बिक्री का समय (Representational Photo: Pixels)

दिल्ली में शराब की दुकानों को वीकेंड खत्म होने तक रात 8 बजे बंद करने का आदेश दिया गया है. जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के अगुवाई में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को बिना किसी पूर्व सूचना के दुकानें जल्दी बंद कर दी गईं, जिससे कई लोगों को शराब के बिना ही लौटना पड़ा.

आमतौर पर दिल्ली में शराब की दुकानें रात 10 बजे बंद होती हैं. लेकिन अब वीकेंड तक इन्हें 8 बजे ही बंद करना होगा. दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह फैसला पुलिस की जानकारी के आधार पर लिया गया है. पुलिस ने जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के चलते मौजूदा हालात को लेकर आगाह किया था.

पिछले कुछ दिनों से नीट परीक्षा को लेकर हुए विवाद के कारण मध्य दिल्ली में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले जुटे छात्र जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं. ये छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, जिसके मंत्री प्रधान जिम्मेदार हैं. इस पेपर लीक के बाद कई छात्रों ने आत्महत्या भी कर ली थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा, जंतर-मंतर पर सुरक्षा टाइट, सरकार के साथ CJP की आज बैठक

इसी कड़ी में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद तक मार्च निकालने का ऐलान किया था. यह मार्च हिंसक हो गया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी और कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. इसी घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है, और अब शराब की दुकानों के समय में भी बदलाव किया गया है ताकि वीकेंड के दौरान कोई अनहोनी न हो.

शुक्रवार को केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों और कॉकरोच पार्टी की मुलाकात भी हुई है. कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में दोनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की. कॉकरोच पार्टी ने बताया है कि सरकार की ओर से आश्वासन मिला है कि उनकी मांगों को आगे तक पहुंचाया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement