देश के सबसे बड़े स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफऑर्म जेरोधा (Zerodha) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, कंपनी के फाउंडर 44 वर्षीय नितिन कामथ (Nithin Kamath) को हल्का स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. अरबपति बिजनेसमैन नितिम कामथ ने खुद इसका खुलासा एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर कर किया है. इसमें उन्होंने लिखा,'मुझे 6 सप्ताह पहले 'Mild Stroke' आया था.'
फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं नितिन कामथ
अपनी फिटनेस को लेकर खासे सजग रहने वाले जेरोधा फाउंडर नितिन कामथ खुद इससे हैरान हैं और उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि एक व्यक्ति जो पूरी तरह से फिट है और अपना ख्याल रखता है, वह इससे प्रभावित कैसे हो सकता है. हालांकि, उन्होंने इस बारे में नहीं बताया कि आखिर इस माइल्ड स्ट्रोक का कारण क्या था. लेकिन सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि इसके बाद उनका चेहरा थोड़ा झुक गया है.
Around 6 weeks ago, I had a mild stroke out of the blue. Dad passing away, poor sleep, exhaustion, dehydration, and overworking out —any of these could be possible reasons.
— Nithin Kamath (@Nithin0dha)
I've gone from having a big droop in the face and not being able to read or write to having a slight droop…
सही होने में लगेगा 6 महीने का वक्त!
जेरोधा फाउंडर नितिन कामथ ने एक्स पोस्ट (Nithin Kamath X Post) में लिखा, 'इस स्ट्रोक के बाद मेरा चेहरा झुक गया है और मैं पढ़-लिख नहीं पा रहा हूं. अरबपति ने आगे बताया कि उन्हें छह हफ्ते पहले ये स्ट्रोक आया था और पूरी तरह ठीक होने में 3 से 6 महीने का समय लगेगा.' उन्होंने इस पोस्ट में अपने पिता के निधन की वजह के बारे में भी जिक्र किया.
इनमें से कोई हो सकती है स्ट्रोक की वजह
नितिन कामथ (Nithin Kamath) ने कहा कि मेरे पिताजी का निधन, खराब नींद, थकावट, निर्जलीकरण और अधिक काम करना रहा था और इनमें से कोई भी संभावित कारण मेरे मामले में भी जिम्मेदार हो सकता है. खुद को फिट रखने की आवश्यकता के बारे में सोशल मीडिया (Social Media) पर जोर देने वाले इस यंग अरबपति का ये पोस्ट पढ़कर यूजर भी हैरान हैं और उनकी जल्द सलामती की दुआएं कर रहे हैं.
भाई के साथ मिलकर की जेरोधा की शुरुआत
गौरतलब है कि Nithin Kamath ने 8000 रुपये महीने की सैलरी से शुरू करते हुए अरबपति बनने का सफर तय किया है. कॉल सेंटर की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने साल 2005 में अपना एडवाइजरी फर्म की शुरुआत की थी, फिर जब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने फ्री ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, तब नितिन ने भी एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म अपने भाई निखिल कामथ (Nikhil Kamath) के साथ मिलकर शुरू कर दिया. ये जेरोधा था और साल 2010 में इसकी शुरुआत हुई थी.