टेलीविजन कपल सारा खान और कृष पाठक ने रविवार को फैन्स से गुड न्यूज शेयर की. सारा और कृष ने मुंबई शहर में अपना सपनों का आशियाना बना लिया है.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर नए घर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पति के साथ बैठकर गृह प्रवेश पूजा करती दिख रही हैं.
वीडियो में सारा और कृष के नए आलीशान घर की झलक भी दिखती है. दोनों को विधि-विधान से गृह प्रवेश पूजा करते देखा जा सकता है.
सारा के फैन्स को पता है कि वो मुस्लिम फैमिली में पली-बड़ी हैं और उनकी शादी हिंदू धर्म में हुई है. मुस्लिम फैमिली से होने के बावजूद उन्होंने उन्होंने जिस तरह गृह प्रवेश पूजा की, वो देखकर दर्शकों का मन खुश हो गया.
फैन्स कमेंट सेक्शन में उन्हें नए घर की बधाई दे रहे हैं. फैन्स का कहना है कि प्यार का कोई धर्म नहीं होता खूब खुश रहो सारा.
इसके बाद दिसंबर 2025 में उन्होंने हिंदू और मुस्लिम दोनों परंपराओं के साथ शादी रचाई और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं.
शादी के 10 महीने बाद सारा और कृष ने अपना घर भी खरीदा लिया है. इससे बड़ी खुशखबरी शायद ही सकती है.