दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की तरफ से एक विशाल महारैली का आयोजन किया गया, जिसमें इंडिया गठबंधन के 20 से भी अधिक राजनीतिक दल शामिल हुए. इस रैली में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, और डी राजा समेत विपक्ष के कई शीर्ष नेता एक ही मंच पर दिखाई दिए. रामलीला मैदान समर्थकों और कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम से पूरी तरह पट गया. सड़कों पर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों के कारण ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित रहा और कनाट प्लेस तक भारी भीड़ देखने को मिली.