पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीएमसी में बिखराव ने उनकी टेंशन को चरम पर पहुंचा दिया है. जिन 20 टीएमसी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिख संसद में अलग बैठने की मांग की, उन बगावती TMC MPs की लिस्ट में सयानी घोष भी शामिल हो गई हैं, इसे ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. सयानी की नेटवर्थ की बात करें, तो ये 90 लाख रुपये से ज्यादा है.
सयानी घोष ने 17 साल की उम्र में साल 2010 में टेलीफिल्म 'इच्छे दाना' से बंगाली इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसके बाद वह एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका के रूप में अपनी अलग पहचान बनाती गईं.
12वीं पास सयानी घोष की इतनी संपत्ति
सयानी घोष पश्चिम बंगाल की फेमस अभिनेत्री, गायिका और तृणमूल कांग्रेस की सांसद है. 12वीं तक की पढ़ाई करने वालीं सयानी घोष 2021 में ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल हुई थीं और टीएमसी ने उन्हें आसनसोल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
साल 2023 में वे टीएमसी यूथ विंग की प्रेसिडेंट बनीं और 2024 में टीएमसी के टिकट पर जाधवपुर से लोकसभा से चुनाव जीत सांसद बनी. मायनेता डॉट कॉम पर मौजूद चुनाव आयोग को दिए गए उनके हलफनामे को देखें, तो उनकी कुल संपत्ति (Sayani Ghosh Networth) 91.89 लाख रुपये है, जबकि उनके ऊपर कर्ज करीब 59 लाख रुपये है.
बैंक खातों में जमा 10 लाख रुपये
2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान इलेक्शन कमिशन को दिए गए हलफनामे में सयानी घोष ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया था और इसमें उनके द्वारा बताई गई जानकारी के मुताबिक, 35,000 रुपये कैश, जबकि HDFC Bank, UCO Bank और रेकरिंग डिपॉजिट में 10.25 लाख रुपये के डिपॉजिट था.
हालांकि, सयानी घोष ने शेयर बाजार से दूरी बनाए रखी है और स्टॉक, बॉन्ड या डिबेंचर में उनका कोई निवेश नहीं है. इसके अलावा उनके पास कोई पोस्टल सेविंग भी नहीं है.
11 लाख की पॉलिसी, सोना इतना
टीएमसी सांसद के पास चार लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसीज हैं, जो कुल मिलाकर 11.03 लाख रुपये की हैं. इनमें दो LIC Life Insurance Policy हैं, जबकि दो HDFC Life से ली गई हैं. इसके अलावा उनके द्वारा जमा कराए गए चुनावी हलफनामे में सयानी ने अपने पास 8 ग्राम सोना होने की जानकारी दी थी. Sayani Ghosh के नाम पर एक होंडा जैज कार है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये बताई गई थी. अन्य एसेट्स को जोड़कर देखें, तो उनकी कुल चल संपत्ति 29 लाख रुपये है.
कोलकाता में आलीशान घर, इतनी कीमत
हलफनामे को देखें, तो टीएमसी सांसद सयानी घोष के नाम पर कोई एग्रीकल्चर लैंड नहीं है और न ही प्लॉट बगैरह हैं. इसके साथ ही उनके पास कोई कमर्शियल प्रॉपर्टीज नहीं है. अगर घर की बात करें, तो कोलकाता के गोल्फ ग्रीन में उनका घर है और इसकी कीमत 62.64 लाख रुपये बताई गई थी.