scorecardresearch
 

India-US Trade Deal: सिर्फ 1% बाकी.... पीयूष गोयल के बाद ट्रेड डील पर बोले US राजदूत

India-US Trade Deal Update: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड समझौते को लेकर दिल्ली में हाई लेवल बैठक जारी है. इसे लेकर जहां सोमवार को पीयूष गोयल ने 99% डील डन के संकेत दिए थे, तो वहीं अमेरिकी राजदूत ने भी जल्द समझौता होने की बात कही है.

Advertisement
X
सर्जियो गोर ने जल्द डील पूरा होने की बात कही. (Photo: PTI/Reuters)
सर्जियो गोर ने जल्द डील पूरा होने की बात कही. (Photo: PTI/Reuters)

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं. इसे लेकर दोनों देशों के वार्ताकारों के बीच अटके हुए मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत का दौर जारी है. सप्ताह की शुरुआत में बैठकों की शुरुआत होने से पहले जहां केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि डील पर 99% बातचीत पूरी हो गई है, तो वहीं अब भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी कह दिया है कि इंडिया-यूएस डील में सिर्फ 1% मुद्दों को हल करने पर बात चल रही है और कुछ हफ्तो में ही ये समझौता पूरा हो सकता है. 

'एक छोटा सा मुद्दा ही बचा'
सिटी के 2026 इंडिया कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सर्जियो गोर ने बुधवार को कहा कि भारत-अमेरिका दोनों देश अब बाकी बचे 1 फीसदी अड़चन वाले मुद्दे को हल करने के लिए काम कर रहे हैं. दोनों ही अपने प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं, सिर्फ एक छोटा सा मुद्दा ही सुलझाना बाकी रह गया है. उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि अगले कुछ हफ्तों के भीतर इस समझौते को पूरा कर लिया जाएगा. 

दिल्ली में जारी है बैठक 
अमेरिकी राजदूत गोर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जबकि दोनों देशों के टॉप वार्ताकार प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते के ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली में तीन दिवसीय बैठक में चर्चा कर रहे हैं. अमेरिकी टीम का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच कर रहे हैं, जबकि भारत के मुख्य वार्ताकार वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन हैं.

Advertisement

Sergio Gor ने कहा कि India-US समझौते पर चर्चा के लिए एक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में भारत में है और समझौते का व्यापक ढांचा पहले से ही तैयार था, अब वार्ताकार समझौते पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर होने से पहले शेष एक फीसदी बचे मुद्दों को हल करने पर फोकस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि इस काम को पूरा होने में सालों नहीं लगेंगे, बल्कि कुछ हफ्तों में पूरा हो जाएगा.

Piyush Goyal ने भी दिए थे संकेत 
गोर से पहले केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी कुछ ऐसा ही बयान भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर दिया था. उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि भारत और अमेरिका अपने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने के करीब हैं और 99% बातचीत पूरी हो चुकी है, जबकि छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा था कि भारत बहुत जल्द अमेरिका के साथ पहले BTA पर साइन करेगा. 

ट्रंप के टैरिफ प्लान पर क्या बोले गोर? 
एक ओर जहां भारत-अमेरिकी ट्रेड डील को पूरा करने के लिए बातचीत का दौर जारी है, तो वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से चिंता बढ़ी नजर आई. दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने भारत और चीन समेत कई देशों पर 12.5% का अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है. इन प्रस्तावित टैरिफ को लेकर पैदा हुआ चिंताओं को दूर करते हुए सर्जियो गोर ने कहा कि ये विशेष रूप से भारत को टारगेट नहीं करते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement