पीयूष गोयल, राजनेता
पीयूष वेदप्रकाश गोयल (Piyush Vedprakash Goyal) एक भारतीय राजनेता हैं और उन्होंने भाजपा सरकार (BJP Government) में कई मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. वर्तमान में वे महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद (Member of Rajya Sabha) और सदन के नेता (Leader of the House) भी हैं.
उनका जन्म 13 जून, 1964 को मुंबई में चंद्रकांता गोयल (Chandrakanta Goyal) और वेद प्रकाश गोयल (Ved Prakash Goyal) के घर हुआ. उनकी माताजी महाराष्ट्र में तीन बार भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा सदस्य (Bharatiya Janata Party Member of Legislative Assembly) रह चुकी हैं और उनके पिता 2001-2003 में वाजपेयी सरकार में केंद्रीय जहाजरानी मंत्रालय (Union Minister for shipping) संभाल चुके हैं. पीयूष गोयल एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और उन्होंने सीए फाइनल में भारत में दूसरा स्थान हासिल किया था (All-India Second Rank Holder in CA Final). उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की. उन्होंने एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सीमा गोयल से शादी की (Married to Seema Goyal) और दंपति के दो बच्चे हैं.
गोयल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक निवेश बैंकर (Investment Banker) की, लेकिन बाद में राजनीति में प्रवेश किया. अपने तीन दशक से अधिक लंबे राजनीतिक जीवन में, उन्होंने कई पदों पर कार्य किया है और कोयला, बिजली, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (Minister of State for Power, Coal, New and Renewable Energy) के रूप में कार्य किया है. साथ ही, उन्होंने रेल मंत्री (Minister of Railways), वाणिज्य और उद्योग मंत्री (Minister of Commerce & Industry) और उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री (Minister of Consumer Affairs, Food & Public Distribution) के रूप में भी काम किया है. गोयल को भारत सरकार द्वारा 'नदियों को जोड़ने' के लिए टास्क फोर्स में नामित किया गया था.
उनके नेतृत्व में, 2017 से 2021 तक, भारतीय रेलवे ने 200 लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को पूरा किया है और एक 'शून्य दुर्घटना' रेलवे प्रणाली भी स्थापित की है.
पीयूष गोयल ने बॉलीवुड को भारत का सबसे बड़ा सांस्कृतिक निर्यात बताते हुए एक विदेशी डिप्टी पीएम से जुड़ा किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि उस नेता की बेटी बॉलीवुड में काम करना चाहती है. गोयल के इस बयान पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने तंज कसा.
India-US Trade Deal पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने साफ कहा है कि अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट में किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जर्मनी और नीदरलैंड के दौरे के दौरान यूरोप में भारतीय समुदाय के सम्मान और सुरक्षा पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय आमतौर पर शांतिप्रिय होते हैं और समाज में अशांति नहीं फैलाते.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में कहा कि भारत ने कई देशों के साथ व्यापार समझौते किए हैं जो सप्लाई चेन को मजबूत करेंगे और कारोबार को आसान बनाएंगे. पीयूष गोयल ने जर्मन कंपनियों को भारत में निवेश और सहयोग के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि सरकार इसमें कैटलिस्ट की भूमिका निभाएगी.
बर्लिन में पीयूष गोयल ने यूरोप की ‘इक्वल ब्लेम’ यानी बराबर दोष वाली क्लाइमेट थ्योरी को खारिज कर दिया. भारत दुनिया की 17% आबादी रखने के बावजूद 3% से कम उत्सर्जन करता है, जबकि यूरोप 3-4% आबादी से 18% उत्सर्जन.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका व्यापार समझौते के काफी करीब हैं. यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी विदेश मंत्री भारत दौरे पर हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और आपसी संबंधों पर चर्चा हो रही है.
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर जारी बातचीत के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश समझौते के काफी करीब हैं. हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि यह समझौता पहले हुए व्यापार समझौतों से अलग होगा. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे के दौरान व्यापार और ऊर्जा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है. वहीं, कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने सवाल उठाया कि भारत सरकार की ओर से बयान क्यों नहीं आया.
पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने सभी देशों की मदद की, लेकिन किसी भी देश ने कोविड महामारी के दौरान भारत की मदद नहीं किया, जिस कारण मजबूरी में भारत को आत्मनिर्भर होना पड़ा.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं. पियूष गोयल के अनुसार चुनाव आयोग ने हमेशा ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ देश में काम किया है. गोयल ने कांग्रेस के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड की याद दिलाते हुए कहा कि अपने शासनकाल के दौरान कांग्रेस ने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की गरिमा को गिराने का काम किया था.
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बीजेपी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर कड़ा पलटवार किया है. उन्होंने पीएम मोदी का इस्तीफा दिलाने की चुनौती दी और पूरे देश में चुनाव दोबारा कराने की मांग की.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस पर बचकाना व्यवहार करने का आरोप लगाया.
'जंतर मंतर 2.0' के संदर्भ में वायरल हो रहा ये वीडियो जुलाई 2026 में CJP के प्रदर्शन के दौरान भी खूब शेयर हुआ था. उस वक्त पीयूष गोयल ने इसच संबंध में FIR दर्ज कराई थी.
बिहार के पूर्णिया से मखाना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. APEDA के सहयोग से पहली बार 1 मीट्रिक टन मखाना ग्रीस को निर्यात किया गया है, जिससे किसानों को वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाने और बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है.
स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के पीएम की नकल करने पर विवाद छिड़ गया है. राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद थे, जिससे बीजेपी ने कांग्रेस पर महिलाओं और मातृशक्ति का अपमान करने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को 'कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी' कहकर निशाना साधा है.
गणेश चतुर्थी के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की. उन्होंने एक्स पर इसकी जानकारी शेयर की. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी महाराष्ट्र सदन में गणपति दर्शन करने के बाद पीयूष गोयल के आवास पर पूजा की.
BRICS बिजनेस फोरम में बोलते हुए देश के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स देशों से एक बड़ी अपील की है. उन्होंने कहा है कि इन देशों को एक दूसरे के लिए मार्केट खोल देना चाहिए और कारोबार नियमों को आसान बनाना चाहिए.
दिल्ली में होने जा रहे ब्रिक्स समिट 2026 के बिजनेस सेटअप में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने समूह के सभी सदस्य देशों से कहा कि हम अपने बाजार के एक-दूसरे के प्रोडक्ट्स समेत कच्चे माल और खनिज के लिए खोलें. आगे उन्होंने कहा कि हमें अपने अपनी सप्लाई चेन को और लचीला बनाना होगा. देखें उनका पूरा संबोधन.
भारत के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (FTA) को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं कि क्या इनका फायदा भारतीय निर्यातकों को मिल रहा है. अब अप्रैल-जुलाई 2026 के आंकड़े कुछ उम्मीद जगाते हैं. इस दौरान FTA पार्टनर देशों को भारत का निर्यात करीब 24% बढ़ा, जबकि नॉन-FTA बाजारों में यह बढ़ोतरी 13.9% रही.
80s के इस ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर नॉस्टेल्जिया का माहौल बना दिया है. AI की मदद से लोग अपने पुराने दौर के लुक को फिर से क्रिएट कर रहे हैं. नेताओं के रेट्रो अवतार भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.
भारत और अमेरिका के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की बातचीत अंतिम दौर में है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि समझौते के पहले हिस्से को अंतिम रूप दिया जा रहा है. भारत किसी भी डेडलाइन के दबाव में नहीं आएगा. देश के हितों को प्राथमिकता देगा.
भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील की अंतिम तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अमेरिका से भारतीय उत्पादों के लिए प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले बेहतर प्रेफरेंशियल टैरिफ रेट मिलने के बाद ही द्विपक्षीय व्यापार समझौते की फाइनल डिटेल्स सार्वजनिक की जाएंगी.