मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का एक नया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल (Robert Kiyosaki Viral Post) हो रहा है. इसमें उन्होंने लोगों को सोना-चांदी जैसे कीमती एसेट्स और बिटक्वाइन-इथेरियम जैसी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश की सलाह दी है. हालांकि, ये एडवाइस उन्होंने अमेरिका पर बढ़ते कर्ज के बोझ (US Debt) और अपने निवेश का उदाहरण देते हुए दी है और सवाल किया है कि, 'मैं Gold-Silver, Bitcoin खरीदता आ रहा हूं, आप क्या कर रहे हैं?'
अमेरिका पर कितना कर्ज?
रॉबर्ट कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर अपनी नई पोस्ट में दुनिया की नंबर-1 इकोनॉमी अमेरिका पर बढ़ते हुए कर्ज के बारे में बताया है. उन्होंने लिखा,'2008 में ग्रेट फाइनेंशियल क्राइसिस (GFC) से ठीक पहले अमेरिका पर कर्ज करीब 9.5 ट्रिलियन डॉलर था. वहीं आज जब अमेरिकी बॉन्ड गिर (US Bonds Fall) रहे हैं, तो US का कर्ज 39 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच रहा है.'
इसके साथ ही रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने लिखा कि अगर आप हर मिनट $1 भी खर्च करें, तो $1 ट्रिलियन खर्च करने में आपको करीब 32,000 साल लग जाएंगे और दूसरी ओर अमेरिकी सरकार (US Govt) लगभग हर 90 दिन में 1 ट्रिलियन डॉलर छाप रही है.
HOW MUCH DEBT?
— Robert Kiyosaki (@theRealKiyosaki) July 25, 2026
FYI: In 2008, just before the GFC: (Great Financial Crisis) the US debt was approximately $9.5 trillion.
Today, just as US Bonds are crashing, US Debt is approaching
$39 trillion.
Q: If you spent $1 a minute how long would it take you to spend $1 trillion?…
क्या अमीर बनने के लिए पैसे बचा रहे?
वायरल एक्स पोस्ट में रॉबर्ट कियोसाकी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आप क्या करने की योजना बना रहे हैं, क्या आप पैसे बचा रहे हैं? उन्होंने अपनी किताब का हवाला देते हुए कहा कि 'Rich Dad Poor Dad' में पैसे से जुड़े तीन नियमों में से एक ये था कि, 'अमीर लोग पैसे नहीं बचाते.'
अपना उदाहरण देते हुए Robert Kiyosaki ने पोस्ट में आगे बताया कि 1965 से मैंने असली चांदी जमा की है, 1971 से मैंने असली सोना जमा कर रहा हूं. 2012 से मैंने प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन जमा किया और 2022 से मैं इथेरियम जमा कर रहा हूं.
'मैंने US से बाहर रखा सोना-चांदी'
कियोसाकी का कहना है कि अमेरिका में सोना रखना गैर-कानूनी घोषित करने और आम नागरिकों से उसे जब्त करने का इतिहास रहा है. यही कारण है कि मेरा सोना और चांदी स्विट्जरलैंड के बाहर स्विस वॉल्ट में रखा है. अंत में उन्होंने लिखा, 'मैं तो यही कर रहा हू, आप क्या कर रहे हैं? अपना ध्यान रखें, क्योंकि दुनिया के इतिहास में यह उथल-पुथल भरा समय है.'
सोशल मीडिया पर एक्टिव कियोसाकी
दिग्गज लेखक रॉबर्ट कियोसाकी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और आए दिन निवेश से जुड़ी सलाह शेयर करते रहते हैं. उनकी Investment Tips में अक्सर सोना-चांदी या बिटक्वाइन सबसे ऊपर रहता है. Social Media प्लेटफॉर्म एक्स पर कियोसाकी के 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं.