scorecardresearch
 

Robert Kiyosaki Warning: सबसे बड़ा क्रैश आ रहा ... रॉबर्ट कियोसाकी ने दी वॉर्निंग, बताया- कौन बनेगा अमीर?

Robert Kiyosaki Crash Warning: रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर से बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश आने वाला है, जो कई लोगों के लिए एक सबसे बुरा सपना साबित होगा.

Advertisement
X
रॉबर्ट कियोसाकी ने दी इतिहास के सबसे बड़े क्रैश का चेतावनी. (Photo: @theRealKiyosaki)
रॉबर्ट कियोसाकी ने दी इतिहास के सबसे बड़े क्रैश का चेतावनी. (Photo: @theRealKiyosaki)

'रिच डैड पुअर डैड' (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने फिर बड़ी चेतावनी (Robert Kiyosaki Warning) दी है. वे आए दिन सोशल मीडिया के जरिए निवेशकों को सलाह देते नजर आते हैं और उनकी ज्यादातर पोस्ट में Gold-Silver और Bitcoin निवेश के सबसे बेहतरीन ऑप्शन रहते हैं. अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट करते हुए बड़ी बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश (Biggest Crash In History) आ रहा है. इस वॉर्निंग के साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि इस क्रैश में भी कई लोग अपने सपनों से भी ज्यादा अमीर (Rich) बन सकते हैं. 

कियोसाकी ने फिर दी क्रैश वॉर्निंग 
अपनी सोशल मीडिया पोस्ट (Social Media Post) में रॉबर्ट कियोसाकी ने लिखा है, 'मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं, साल 2013 में छपी रिच डैड्स प्रोफेसी (Rich Dad’s Prophecy) में मैंने इतिहास के सबसे बड़े स्टॉक मार्केट क्रैश के बारे में चेतावनी दी थी, जो अभी भी आ रहा है और अब आने वाला ही है.' मशहूर लेखक ने आगे लिखा कि जो लोग तैयार नहीं हैं, उनके लिए ये आने वाला क्रैश सबसे बुरा सपना होगा.

'मैं इंतजार नहीं कर सकता...'
Robert Kiyosaki ने अपनी एक्स पोस्ट में आगे कहा कि ये क्रैश कुछ लोगों के लिए किस्तम खोलने की चाबी भी साबित होगा. उन्होंने लिखा, 'अच्छी खबर यह है कि आप में से जिन लोगों ने मेरे रिच डैड की चेतावनी मानी और पहले से तैयारी की है, आने वाला क्रैश आपको आपके सपनों से भी ज्यादा अमीर बना देगा.' रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने खुद का जिक्र करते हुए कहा कि मैं उत्साहित हूं और आने वाले बड़े क्रैश का इंतजार नहीं कर सकता. मेरे पास असली सोना (Real Gold), चांदी (Silver), इथेरियम (Ethereum) और बिटकॉइन (Bitcoin) हैं, कोई नकली सोना, चांदी या बिटकॉइन नहीं.'

Advertisement

सपनों से ज्यादा अमीर बनने का समय
कियोसाकी के मुताबिक, यह आने वाला इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश आपको अमीर बना सकता है, अगर आपको एहसास हो कि क्रैश अमीर बनने का सबसे अच्छा समय होता है. उन्होंने लिखा कि मार्केट क्रैश में अनमोल एसेट हैं, जो बिकने के लिए तैयार हैं. इस क्रैश को आपको और अमीर बनाने दें. अपना ध्यान रखें.

Bitcoin पर बुलिश कियोसाकी 
इस पोस्ट में उन्होंने सबसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के लगातार क्रैश होने को मौका करार दिया है. उन्होंने लिखा, 'मैं बिटकॉइन को लेकर इतना बुलिश हूं कि जैसे-जैसे बिटकॉइन की कीमत नीचे जाएगी, मैं और ज्यादा खरीदूंगा. सिर्फ 21 मिलियन बिटकॉइन ही होंगे और लगभग इतने ही पहले से सर्कुलेशन में हैं. समझे, जैसे-जैसे लोग आने वाले क्रैश में लोग घबराएंगे और बेचेंगे, मैं और बिटकॉइन खरीदूंगा.

(नोट- शेयर बाजार, सोना-चांदी या अन्य किसी एसेट में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement