scorecardresearch
 

LPG Price Cut: पड़ोसी देश में पेट्रोल-डीजल सस्ता, LPG सिलेंडर के दाम 100 रुपया घटे

Nepal Petrol-Diesel-LPG Price Cut: भारत में पहली जुलाई को एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं, तो वहीं पड़ोसी मुल्क नेपाल में भी लोगों को बड़ी राहत मिली है. यहां पेट्रोल-डीजल से लेकर घरेलू एलपीजी सिलेंडर तक सस्ता हुआ है.

Advertisement
X
नेपाल में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सस्ती (File Photo: PTI)
नेपाल में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सस्ती (File Photo: PTI)

जुलाई महीने की पहली तारीख को जहां भारत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे हैं, तो पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी बड़ी राहत मिली है. यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अचानक बड़ी कटौती की गई है, तो दूसरी ओर एलपीजी के दाम भी घटाए गए हैं. मिडिल ईस्ट युद्ध के दौरान गहराई ग्लोबल टेंशन के बीच देश में लगातार फ्यूल और एलपीजी प्राइस में इजाफा किया गया था और तनाव कम होने से तेल की कीमतों में गिरावट के बाद इनके दाम में कटौती की गई है. 

नेपाल में पेट्रोल की कीमत में 20 नेपाली रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है, जबकि डीजल का दाम 30 रुपया प्रतिलीटर कम हो गया है. ताजा कटौती के बाद अब वहां Petrol Price 194.50 रुपया (करीब 121.56 रुपये) और Diesel Price 192.5 रुपया (करीब 120.31 रुपये) हो गया है. नई कीमतें 1 जुलाई से लागू कर दी गई हैं. 

लगातार बढ़ रही कीमतों पर ब्रेक
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच बीते कई महीनों तक नेपाल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी का सिलसिला देखने को मिला था. घरेलू एलपीजी का दाम भी लगातार बढ़ा था. अब 1 जुलाई से सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है. नेपाल आयल निगम के प्रवक्ता ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार मूल्य बढ़ोतरी से दाम बढ़ रहे थे और अब Crude सस्ता होने पर राहत दी जा रही है. 

Advertisement

LPG सिलेंडर की कीमत भी घटी
नेपाल में न सिर्फ पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं, बल्कि एलपीजी की कीमत में भी बड़ी कटौती की गई है. देश में घरेलू यूज के LPG Cylinder की कीमत में 100 रुपये की कमी की गई है. इस कटौती के बाद अब देश में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटकर 2,060 नेपाली रुपया रह गई है. वहीं 7.1 किलोग्राम वाले छुटकू एलपीजी सिलेंडर का दाम कम होकर 1,030 नेपाली रुपया रह गया है. 

तेल-एलपीजी के लिए भारत पर निर्भर
बता दें कि नेपाल अपनी पेट्रोलियम जरूरतों का ज्यादातर हिस्सा पूरा करने के लिए भारत पर अत्यधिक निर्भर है. पेट्रोल, डीजल, एलपीजी से लेकर एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और केरोसीन तक भारत से आयात (Nepal Fuel Import From India) करता है. ये सभी का आयात नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन (NOC) भारत की सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) से करती है. इसके लिए नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन और इंडियन ऑयल के बीच एक लॉन्गटर्म आपूर्ति समझौता हुआ है. वहीं बिहार नेपाल सीमा के रक्सौल में पेट्रोल डीजल काफी सस्ता होने से नेपाल सीमाई इलाके के उपभोक्ता यहां पर निर्भर हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement