शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी गिरावट देखने को मिली, लेकिन कुछ देर बाद जोरदार रिकवरी भी देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर क्विक सर्विस रेस्टोरेंट फर्म जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर ओपन होने के बाद ऐसा बिखरा कि देखते ही देखते इसमें लोअर सर्किट लग गया. शेयर 10 फीसदी तक फिसलकर 408.80 रुपये के नए लो-लेवल पर आ गया. Jubilant FoodWorks भारत में डोनिनोज (Domino's) का ऑपरेशन संभालती है.
ओपन होते क्रैश हो गया शेयर
जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर (Jubilant FoodWorks Share) सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को तेज गिरावट लेकर ओपन हुआ. ये स्टॉक अपने पिछले बंद भाव 461 रुपये की तुलना में गिरावट के साथ 440 रुपये पर ओपन हुआ और फिर देखते ही देखते इसमें लोअर सर्किट (Jubilant Food Share Lower Circuit) लग गया. ये 10 फीसदी से ज्यादा फिसलकर 408.80 रुपये के लेवल पर आ गया, जो इसका 52 वीक का नया लो-लेवल है.
लगातार तीन कारोबारी दिनों की तेजी के बाद इस शेयर में आई बड़ी गिरावट का सीधा असर कंपनी की मार्केट वैल्यू पर देखने को मिला है और गिरते हुए 27,220 करोड़ रुपये पर आ गया है. हालांकि, गिरावट की बात करें, तो बीते एक महीने में 16 फीसदी के आसपास टूट चुका है.
Q4 नतीजे आते ही शेयर धड़ाम
रिपोर्ट्स की मानें, तो Domino's India की सेल्स ग्रोथ में आई कमी का असर कंपनी के मार्च तिमाही के आंकड़ों के साथ ही निवेशकों के सेंटीमेंट पर भी पड़ा है. कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर डालें, तो Jubilant FoodWorks का Q4 में कंसोलिडेटेड नेट रेवेन्यू भले ही 19.1% बढ़कर 2,506 करोड़ रुपये रहा हो. लेकिन डोमिनोज इंडिया की सेल्स ग्रोथ सिर्फ 0.2 फीसदी तक सीमित रह गई.
अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते गहराई तेल-गैस सप्ताह से भारत में नजर आए LPG Crisis का असर कंपनी के ऑपरेशंस पर पड़ा है. बता दें कि डोमिनोड के 95% से ज्यादा आउटलेट कमर्शियल एलपीजी की कमी से जूझने के कारण कम बिक्री का सामना कर रहे हैं.
न्यूट्रल रेटिंग, टारगेट प्राइस इतना
कंपनी के आउटलेट्स का वित्त वर्ष 2026 में जबर्दस्त विस्तार हुआ है. कंपनी ने तिमाही के दौरान JFL Group Network में 69 नए स्टोर जोड़े, जिससे चौथी तिमाही के अंत तक कुल स्टोरों की संख्या 3,663 हो गई. Domino's India ने 59 नए स्टोर खोले, जिससे उसके कुल स्टोर बढ़कर 2,455 हो गए.
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीद से कमजोर तिमाही प्रदर्शन के बाद मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने इस शेयर की रेटिंग को 'न्यूट्रल' ही रखा है. ब्रोकरेज फर्म ने जुबिलेंट फूडवर्क्स के लिए 500 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)