scorecardresearch
 

India Today Conclave 2026: भारत-US के बीच समझौता 'विन-विन डील', रूसी तेल पर भी बोले सर्जियो गोर

India Today Conclave 2026: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल होकर भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बात की और अमेरिका के लिए भारत को भरोसेमंद पार्टनर करार दिया.

Advertisement
X
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर. (Photo: ITG)
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर. (Photo: ITG)

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन नई दिल्ली स्थित ताज होटल में हो रहा है, जिसकी थीम 'द इंटेलिजेंस एक्सचेंज' है. इस दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्गियो गोर ने शिरकत की और तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. इनमें प्रमुख भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के साथ ही रूसी तेल की खरीद भी शामिल रही. India-US Trade Deal को सर्जियो गोर ने एक 'Win-Win Trade Deal' करार दिया. 

'अमेरिका को भारत पर भरोसा'
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में India-US के बीच हुए व्यापार समझौते पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि दोनों देश लंबे समय से पार्टनर हैं और इस दूसरे के बेहद करीब हैं. उन्होंने कहा कि India-America के बीच बीच ट्रेड रिलेशंस अच्छे और मजबूत हैं और हमारी पार्नरशिप लगातार बढ़ रही है. अमेरिका भारत को भरोसेमंद पार्टनर मानता है और सप्लाई चेन को सिक्योर करने के लिए दोनों साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं. 

गोर बोले- ट्रंप को फेयर ट्रेड पर भरोसा
अमेरिकी राजदूत ने आगे कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेयर ट्रेड पर भरोसा करते हैं और उनकी मानना है कि व्यापार में फ्री और फेयर कॉम्पीटिशन हो. भारत के साथ समझौते पर उन्होंने आगे कहा कि ये डील सिर्फ दोनों देशों के प्रोडक्ट्स के मार्केट एक्सेस के लिए नहीं, बल्कि ग्लोबल इकोनॉमी में योगदान के लिए सप्लाई चेन को सपोर्ट करने के लिए भी है. सर्जियो गोर ने इसे विन विन ट्रेड डील करार दिया और कहा कि अमेरिका बिजनेस के लिए ओपन है और हम अपने सभी पार्टनर्स का स्वागत करते हैं. उन्होंने ये भी कहा भारत और अमेरिका के बीच जल्द रेयर अर्थ मिनरल्स को लेकर एक डील हो सकती है. 

Advertisement

क्रूड प्राइस स्थिर करने में भारत का अहम रोल
सर्जियो गोर ने ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर कहा ये अमेरिका को इससे ट्रेड लॉस हुआ. वहीं जब रूसी तेल पर अमेरिकी बैन को लेकर उन्होंने ट्रंप का उद्देश्य बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का मकसद चार साल से जारी यूक्रेन युद्द को रोकना था और इसीलिए Russian Oil को लेकर सख्त कदम उठाए गए थे. गोर ने कहा कि वर्तमान में अचानक अचानक ईरान टेंशन से हालात बदले हैं. ईरान की ओर से  कर्मशियल वेस्लस को रोकने से संकट पैदा हुआ है. उन्होंने भारत की रूसी तेल खरीद को ग्लोबल क्रूड ऑयल प्राइस को स्थिर करने के लिए अच्छा कदम बताया. 

Paxsilica  को बताया भविष्य 
सर्जियो गोर ने पैक्स सिलिका को लेकर भी बात की और इसे भविष्य बताया. बता दें कि भारत भी अमेरिकी नेतृत्व वाले रणनीतिक गठबंधन Pax Silica में शामिल होने का ऐलान कर चुका है, बीते दिनों AI Summit में इस घोषणापत्र पर साइन किए गए थे. इसके जरिए महत्वपूर्ण खनिजों से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए सप्लाई चेन मजबूत करने में मदद मिलेगी. तो वहीं तमाम तरह के दुर्लभ खनिजों (Rare Earths Metals) में चीन के प्रभुत्व का मुकाबला करने में भी ये साझेदारी मददगार होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement