scorecardresearch
 

सोना-चांदी का बढ़ा भाव, 22 कैरेट गोल्ड आज फिर 1 लाख 31 हजार के पार, देखें Gold-Silver का लेटेस्ट रेट

Sone-Chandi ka Rate: 02 जुलाई को सोना-चांदी की कीमतों में उछाल आया है. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय सर्राफा बाजार खुलने के साथ 24 कैरेट सोने की कीमत फिर 1 लाख 31 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है. वहीं, चांदी के रेट में भी 3800 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.

Advertisement
X
Gold-Silver Prices Update Today 2 July 2026 (फाइल फोटो- PTI)
Gold-Silver Prices Update Today 2 July 2026 (फाइल फोटो- PTI)

भारतीय सर्राफा बाजार में महीने के दूसरे कारोबारी दिन 02 जुलाई को सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार सुबह को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 43 हजार रुपये के पार पहुंच गई है, जो बीते कारोबारी दिन बुधवार यानी 01 जुलाई की शाम को 1 लाख 41 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थी. 

ibjarates.com पर 02 जुलाई 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 42 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 31 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा है. आइए जानते हैं सोना और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है.

02 July Gold-Silver Rate: 1 जुलाई की तुलना में आज कितना महंगा हुई सोना-चांदी?

  शुद्धता  बुधवार सुबह का रेट बुधवार शाम का रेट गुरुवार सुबह का रेट कितना महंगा हुआ
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     139434 141632 143340  1708 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      138876 141065 142766  1701 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      127722 129735 131299  1564 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      104576 106224 107505  1281 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      81569 82855 83854  999 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      221355 225430 229293
 3863 रुपये महंगी

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी किए जाते हैं. हालांकि, इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement