हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना फिर 1 लाख 47 बजार रुपये के पार पहुंच गया है. वहीं, चांदी के भाव में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भारतीय सर्राफा बाजार में 12 जून को चांदी की कीमत 2 लाख 42 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 12 जून 2026, शुक्रवार की सुबह जारी रेट्स के मुताबिक, 22 कैरेट सोने की कीमत 135210 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि 23 कैरेट सोने का दाम 147018 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 147609 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
चांदी का रेट क्या है?
चांदी का भाव 12 जून को फिर 2 लाख 42 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है, जो बीते दिन 2 लाख 33 हजार रुपये से कम था. बता दें कि ibja की ओर से जारी रेट्स सर्वमान्य हैं. केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा सोमवार से शुक्रवार सुबह और शाम दिन में दो बार सोना-चांदी के रेट्स अपडेट किए जाते हैं. वहीं, शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते.
आइए जानते हैं बीते कारोबारी दिन की तुलना में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी
| शुद्धता | गुरुवार शाम के रेट | शुक्रवार सुबह का रेट | कितने महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर | |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 144782 | 147609 | 2827 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 144202 | 147018 | 2816 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 132620 | 135210 | 2590 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 108587 | 110707 | 2120 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 84697 | 86351 | 1654 रुपये महंगा |
| चांदी (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 232591 | 242295 | 9704 रुपये महंगी |
बीते दिन यानी 11 जून को सुबह और शाम में क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?
24 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड
चांदी की कीमत
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. इसमें टैक्स, मेकिंग चार्ज एवं जीएसटी शामिल नहीं होता है.