देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से रेल सेवा प्रभावित हुई हैं. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल ने 24 जुलाई 2027 (शुक्रवार) को कई ट्रेनें कैंसिल होने की सूचना दी है. ऐसे में यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी जुटा लेनी चाहिए.
दरअसल भारी बारिश के कारण बीलीमोरा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक बह जाने की घटना सामने आई है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से रेलवे ट्रैक पानी में डूबा हुआ है. चारों तरह पानी ही पानी नजर आ रहा है.
रेल प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह स्थगित कर दिया है. इस आपातकालीन स्थिति के कारण 24 जुलाई 2026 को प्रस्थान करने वाली कई प्रीमियम और एक्सप्रेस ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है.
कैंसिल ट्रेनों की सूची (JCO: 24.07.2026)
12010 अहमदाबाद – मुंबई सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस
20902 गांधीनगर कैपिटल – मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
19034 अहमदाबाद – वलसाड गुजरात क्वीन एक्सप्रेस
12933 बांद्रा टर्मिनस – अहमदाबाद कर्णावती एक्सप्रेस
12931 मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद डबल डेकर एक्सप्रेस
19417 बोरीवली – अहमदाबाद एक्सप्रेस
घटना का कारण और राहत कार्य
दरअसल, बीलीमोरा स्टेशन के पास जलभराव और मिट्टी खिसकने से पटरी के नीचे की गिट्टी पानी में बह गया है. रेल लाइन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे इंजीनियरिंग और मेंटेनेंस टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं. पटरियों की मरम्मत, गिट्टी बिछाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है.
Train update !!!
— DRM - Mumbai Central, WR (@drmbct) July 23, 2026
Due to rising water levels at Bilimora Jn., train services are currently affected. The inconvenience caused is deeply regretted.@WesternRly @NWRailways @RailMinIndia @mybmc @vvcmc_official @InfoPalghar @PalgharCEO @IndoreCollector @NWRailways @DRMBRCWR… pic.twitter.com/WOkHLWf6Ni
यात्रियों के लिए सलाह
रेल अधिकारियों के अनुसार मरम्मत के बाद इस रेलखंड पर यातायात बहाल किया जाएगा. रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति (Live Running Status) की जांच अवश्य कर लें.
रिफंड और सहायता संबंधी दिशानिर्देश
जिन यात्रियों ने IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से ई-टिकट बुक कराया है, उन्हें टिकट रद्द कराने की आवश्यकता नहीं है. ट्रेन रद्द होने की स्थिति में पूरा किराया खुद ही उनके बैंक खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा.
काउंटर टिकट लेने वालों यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो नजदीकी रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर टिकट कैंसिल कराकर पूरा रिफंड पा सकते हैं. इसके अलावा किसी भी प्रकार की सहायता, पूछताछ या समय-सारणी में बदलाव की जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक NTES (National Train Enquiry System) ऐप का उपयोग कर सकते हैं.