scorecardresearch
 

Railway Track Washout: ट्रैक बहने से आज ये 6 एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने बताया- यात्री अब क्या करें? 

Train Cancelled Updates: जिन यात्रियों ने IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से ई-टिकट बुक कराया है, उन्हें टिकट रद्द कराने की आवश्यकता नहीं है. ट्रेन रद्द होने की स्थिति में पूरा किराया खुद ही उनके बैंक खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा. 

Advertisement
X
अहमदाबाद से मुबई के लिए कई ट्रेनें कैंसिल. (Photo: Indian Railway)
अहमदाबाद से मुबई के लिए कई ट्रेनें कैंसिल. (Photo: Indian Railway)

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से रेल सेवा प्रभावित हुई हैं. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल ने 24 जुलाई 2027 (शुक्रवार) को कई ट्रेनें कैंसिल होने की सूचना दी है. ऐसे में यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी जुटा लेनी चाहिए. 

दरअसल भारी बारिश के कारण बीलीमोरा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक बह जाने की घटना सामने आई है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से रेलवे ट्रैक पानी में डूबा हुआ है. चारों तरह पानी ही पानी नजर आ रहा है. 

रेल प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह स्थगित कर दिया है. इस आपातकालीन स्थिति के कारण 24 जुलाई 2026 को प्रस्थान करने वाली कई प्रीमियम और एक्सप्रेस ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है.

कैंसिल ट्रेनों की सूची (JCO: 24.07.2026)
12010 अहमदाबाद – मुंबई सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस
20902 गांधीनगर कैपिटल – मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
19034 अहमदाबाद – वलसाड गुजरात क्वीन एक्सप्रेस
12933 बांद्रा टर्मिनस – अहमदाबाद कर्णावती एक्सप्रेस
12931 मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद डबल डेकर एक्सप्रेस
19417 बोरीवली – अहमदाबाद एक्सप्रेस

Advertisement

घटना का कारण और राहत कार्य
दरअसल, बीलीमोरा स्टेशन के पास जलभराव और मिट्टी खिसकने से पटरी के नीचे की गिट्टी पानी में बह गया है. रेल लाइन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे इंजीनियरिंग और मेंटेनेंस टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं. पटरियों की मरम्मत, गिट्टी बिछाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है.

 

यात्रियों के लिए सलाह
रेल अधिकारियों के अनुसार मरम्मत के बाद इस रेलखंड पर यातायात बहाल किया जाएगा. रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति (Live Running Status) की जांच अवश्य कर लें. 

रिफंड और सहायता संबंधी दिशानिर्देश
जिन यात्रियों ने IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से ई-टिकट बुक कराया है, उन्हें टिकट रद्द कराने की आवश्यकता नहीं है. ट्रेन रद्द होने की स्थिति में पूरा किराया खुद ही उनके बैंक खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा. 

काउंटर टिकट लेने वालों यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो नजदीकी रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर टिकट कैंसिल कराकर पूरा रिफंड पा सकते हैं. इसके अलावा किसी भी प्रकार की सहायता, पूछताछ या समय-सारणी में बदलाव की जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक NTES (National Train Enquiry System) ऐप का उपयोग कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement