scorecardresearch
 

Cochin Shipyard Share: ₹5000Cr की डील डन... फिर खुलते ही रॉकेट बना डिफेंस स्टॉक, 6% की तेजी

Defence Sector की दिग्गज कंपनी के शेयर में मंगलवार को तूफानी तेजी देखने को मिली है. शेयर ने ये रफ्तार कंपनी को इंडियन नेवी से मिले एक बड़े ऑर्डर के बाद पकड़ी है, जिसका मूल्य करीब 5000 करोड़ रुपये है.

Advertisement
X
डिफेंस कंपनी का शेयर अचानक बन गया रॉकेट. (File Photo: ITG)
डिफेंस कंपनी का शेयर अचानक बन गया रॉकेट. (File Photo: ITG)

शेयर बाजार (Stock Market) बीते कारोबारी दिन तूफानी तेजी के साथ क्लोज हुआ था और मंगलवार को सुस्ती के साथ खुला. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रेड जोन (Sensex-Nifty Red) में ओपन हुए और फिर कभी हल्की बढ़त, तो कभी गिरावट में कारोबार करते हुए दिखाई देने लगे. हालांकि, बाजार की सुस्ती में भी डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी कोचीन शिपयार्ड का शेयर गदर मचाए नजर आ रहा है. इसकी पीछे की वजह ये है कि Cochin Shipyard को 5,000 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर हासिल हुआ है. इस खबर का असर शेयर मार्केट में कारोबार ओपन होने के साथ ही इस डिफेंस स्टॉक (Defence Stock) पर देखने को मिला है और ये करीब 6 फीसदी  चढ़ गया है. 

कहां से मिला कंपनी को ऑर्डर? 
Defence Sector की कंपनी कोचीन शिपयार्ड के शेयरों पर मंगलवार को फोकस रहने वाला है, क्योंकि सरकारी स्वामित्व वाली इस जहाज निर्माता कंपनी ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाते हुए ऑर्डर जीत लिया है. कोचीन शिपयार्ड को घरेलू ग्राहक पोलस्टार मैरीटाइम लिमिटेड से एक ये ऑर्डर मिला है और इसमें सरकार के ग्रीन टग ट्रांजिशन प्रोग्राम (GTTP) के तहत 60 टन बोलार्ड पुल पावर वाले दो ग्रीन टग का निर्माण शामिल है.

5000Cr का है ये ऑर्डर
बीते कारोबारी दिन सोमवार को कोचीन शिपयार्ड कंपनी की ओर से शेयर बाजार में कारोबार खत्म होने के बाद दाखिल की गई एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी शेयर की गई है. डॉक्युमेंट में डिफेंस कंपनी ने कहा कि उसे रक्षा मंत्रालय द्वारा 5 नेक्स्ट जेनरेशन सर्वे वेसल्स (NGSV) के निर्माण के लिए जारी निविदा में L1 घोषित किया गया है. कंपनी द्वारा शेयर की गई जानकारी को देखें, तो इसके मुताबिक उसे मिले बड़े ऑर्डर की वैल्यू करीब 5,000 करोड़ रुपये है.

Advertisement

शेयर पर दिखा बड़ा असर!
Cochin Shipyard को मिले इस बड़े ऑर्डर का असर कंपनी के शेयर पर भी दिखाई देने की उम्मीद पहले से ही जताई जा रही थी. बीते कारोबारी दिन सोमवार को Cochin Shipyard Stock अपने बंद भाव 1475.50 रुपये के मुकाबले खुलते ही मंगलवार को 1550 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा और फिर अपनी रफ्तार तेज करते हुए 6% के आसपास उछलकर 1574.50 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. 

कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात करें, तो शेयर में अचानक आई इस तूफानी तेजी के चलते ये अपने पिछले बंद 38,610 करोड़ रुपये से बढ़कर 40800 करोड़ रुपये हो गया. यानी एक झटके में इस डिफेंस स्टॉक में निवेश करने वाले निवेशकों ने 10,190 करोड़ रुपये छाप डाले. बता दें कि इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 2545 रुपये, जबकि इसका 52 वीक का लो-लेवल 1180 रुपये प्रति शेयर है. 

5 साल में 8 गुना कर चुका पैसा
Defence Share Cochin Shipyard अपने निवेशकों के लिए मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) भी साबित हुआ है और बीते पांच साल में ये इस शेयर ने 181 रुपये से 1400 रुपये के पार का सफर तय किया है. इसमें पैसे लगाने वालों को मिले ताबड़तोड़ रिटर्न की बात करें, तो ये पांच साल में 712.54% रहा है यानी निवेशकों का पैसा आठ गुना हो गया है. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement