scorecardresearch
 

Upper Circuit Stock: अचानक 20% भागा ₹ 130 वाला ये स्‍टॉक, बोनस का भी ऐलान

आस्‍था स्पिनटेक्‍स के शेयरों में मंगलवार को 20 फीसदी की तेजी आई है. इसके साथ ही कंपनी ने बोनस शेयर भी जारी करने पर विचार करेगी और डिविडेंड भी दिया जा सकता है.

Advertisement
X
आस्‍था स्पिनटेक्‍स शेयर. (Photo: Representative/ITG)
आस्‍था स्पिनटेक्‍स शेयर. (Photo: Representative/ITG)

स्‍टॉक मार्केट में एक शेयर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, क्‍योंकि कंपनी ने डिविडेंड, बोनस शेयर और कारोबार विस्‍तार करने की जानकारी दी है. इसके बोर्ड की बैठक 23 जुलाई को गुजरात में होगी, जिसमें बड़ा ऐलान किया जा सकता है. 

कुछ ही सप्‍ताह पहले, 6 जुलाई को लिस्‍ट हुई आस्‍था स्पिनटेक्‍स के शेयर शानदार तेजी दिखा रहे हैं, क्‍योंकि कंपनी ने बोनस शेयर का ऐलान किया है. इसके अलावा, शेयरहोल्‍डर्स के लिए फाइनल डिविडेंड देने और फ्यूचर कपड़ा प्रोडक्‍ट को लॉन्‍च करने की भी योजना पर विचार कर रही है. 

20 जुलाई को अपने एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी देने के बाद, मंगलवार को आस्था स्पिनटेक्स के शेयरों में 20 प्रतिशत की उछाल आई और यह शेयर 129.80 रुपये के अपर सर्किट लिमिट पर पहुंच गए. इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 570 करोड़ रुपये तक हो चुका है. सोमवार को इसके शेयर 108.20 रुपये पर बंद हुए. 

फाइलिंग में कहा गया है कि बोर्ड मौजूदा स्टॉक होल्‍डर्स को उनके पास मौजूद हर शेयर के बदले एक नया इक्विटी शेयर जारी करने के अनुपात में पूर्णतः भुगतान किए गए बोनस शेयर जारी करने का वैल्‍यूवेशन करेगा. अगर प्रस्ताव स्वीकृत हो जाता है, तो इससे मुक्त भंडार का उपयोग होगा. कोई नई धनराशि नहीं जुटाई जा रही है. बोर्ड के फैसले के बाद ही औपचारिक रिकॉर्ड डेट, रेशियो और समयसीमा की घोषणा की जाएगी.

Advertisement

हर शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड
कंपनी का बोर्ड हर शेयर 10 रुपये के फेस वैल्‍यू पर 100 प्रतिशत तक या हर इक्विटी शेयर 10 रुपये तक का फाइनल डिविडेंड ऐलान करने पर विचार करेगा. बोर्ड अपने ब्रांड के तहत ग्रे फैब्रिक और अन्‍य फैब्रिक उत्‍पादों समेत फ्यूचर यूनिफाइड कपड़ा उत्‍पादों को पेश करने के रणनीतिक प्रस्‍ताव पर विचार-विमर्श करेगा. 

आईपीओ प्राइस से नीचे है ये शेयर
बता दें कि आस्‍था स्पिनटेक्‍स के शेयर इसी महीने लिस्‍ट हुए थे. कंपनी ने 29 जून से 1 जुलाई के बीच 110 शेयरों की लॉट साइज के साथ 125-136 रुपये प्रति शेयर की दर से शेयर बेचकर कुल 170 करोड़ रुपये जुटाए थे. शेयर 130 रुपये प्रति शेयर पर लिस्‍ट हुआ था, जो इसके IPO प्राइस से 4 फीसदी से ज्यादा की छूट थी. फिलहाल शेयर अपने आईपीओ प्राइस 136 रुपये से नीचे कारोबार कर रहा है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement