शेयर बाजार में पैसे लगाने वालों के लिए बीता सप्ताह शानदार साबित हुआ. बीएसई का सेंसेक्स हो या फिर एनएसई का निफ्टी दोनों इंडेक्स जोरदार बढ़त में रहे. इस बीच सेंसेक्स की टॉप-10 में से 9 कंपनियों ने अपने निवेशकों पर पैसों की बरसात की और सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में ही 3.65 लाख करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई करा डाली. टाटा ग्रुप की टीसीएस से लेकर मुकेश अंबानी की रिलायंस तक के निवेशकों की इस दौरान मौज रही. (Photo: ITG)
Sensex-Nifty का गदर
लंबे समय से शेयर मार्केट में भारी-उतार चढ़ाव का सामना कर रहे निवेशकों को बीते सप्ताह जोरदार फायदा हुआ. मार्केट में तेजी के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,256.94 अंक या 3.11 फीसदी की बढ़त में रहा, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 625.7 अंक या 2.77 फीसदी चढ़ा. (Photo: ITG)
10 में से नौ को फायदा, एक घाटे में
Share Market में तेजी के बीच सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट पर नजर डालें, तो रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) और इंफोसिस ने अपने निवेशकों को फायदा कराया, तो वहीं Top-10 Sensex Firms में अकेली लार्सन एंड टुब्रो ऐसी कंपनी रही, जिसके निवेशकों को घाटा उठाना पड़ा. (Photo: ITG)
TCS कमाई कराने में सबसे आगे
अपने निवेशकों पर पैसों की बरसात करने के मामले में टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस सबसे आगे रही. इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर (TCS Market Cap) 8,91,134.96 करोड़ हो गया. इस हिसाब से कंपनी में पैसे लगाने वाले निवेशकों ने सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में ही 1,08,542.63 करोड़ कमा डाले. (Photo: ITG)
एयरटेल से इंफोसिस तक ने कराई कमाई
TCS के बाद अपने निवेशकों को कमाई कराने के मामले में टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल भी आगे रहा. कंपनी का मार्केट कैप (Bharti Airtel MCap) बढ़कर 11,88,815.45 करोड़ रुपये हो गया और निवेशकों ने 61,406.53 करोड़ रुपये छाप डाले. इसके अलावा इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन (Infosys Market Cap) 55,893.05 करोड़ बढ़कर 4,71,409.41 करोड़ रुपये हो गया. (Photo: ITG)
मुकेश अंबानी की कंपनी ने कराई मौज
अब बात करते हैं मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बारे में, तो बता दें कि Reliance Market Cap बीते सप्ताह उछलकर 16,37,437.19 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा. इसके शेयर में पैसे लगाने वालों को पांच दिनों में 53,047.56 करोड़ रुपये की कमाई हो गई. HDFC Bank Market Cap 32,379.05 करोड़ रुपये बढ़कर 11,22,628.07 करोड़ रुपये हो गया. इसके अलावा ICICI Bank MCap 30,769.95 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 10,02,871.44 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा. (Photo: ITG)
बजाज फाइनेंस से SBI तक फायदे में
अन्य कमाई करने वाली कंपनियों में बजाज फाइनेंस का नाम भी शामिल है. इसका मार्केट कैपिटल (Bajaj Finance Market Cap) 14,786.65 करोड़ रुपये उछला और ये बढ़कर 6,11,326.72 करोड़ रुपये हो गया. देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी की बात करें, तो LIC Market Cap 4,933.5 करोड़ बढ़कर 5,02,204.82 करोड़, जबकि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI Market Cap 3,323.07 करोड़ रुपये बढ़कर 8,87,722.84 करोड़ हो गया. (Photo: ITG)
ये अकेली कंपनी, जिसे हुआ घाटा
शेयर बाजार में जोरदार तेजी के बीच जहां सेंसेक्स की टॉप-10 में नौ कंपनियों के निवेशकों को फायदा हुआ, तो वहीं एक अकेली कंपनी ऐसी भी रही, जिसमें पैसे लगाने वालों को बाजार की तेजी में भी नुकसान उठाना पड़ा. इसका नाम है लार्सन एंड टुब्रो और इसकी मार्केट वैल्यू में पांच दिनों में 9,232.26 करोड़ रुपये की गिरावट आई, जिसके बाद ये घटकर 4,99,725.06 करोड़ रुपये पर आ गया. (Photo: ITG)
Reliance का दबदबा जारी
बीते सप्ताह आए तगड़े उछाल के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में बरकरार है. घरेलू स्तर पर मुकेश अंबानी की कंपनी मार्केट वैल्यू के हिसाब से सबसे ऊपर बनी रही. इसके बाद क्रमश: भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, एलआईसी, लार्सन एंड टुब्रो और इंफोसिस का स्थान रहा. (Photo: ITG)
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)