बिहार की समाज कल्याण विभाग मंत्री श्वेता गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी और अपील जारी की है. उन्होंने कहा है कि राज्य के सभी पेंशनधारी 30 मई 2026 तक अपना जीवन प्रमाणीकरण (Life Certification) अनिवार्य रूप से करा लें. निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया पूरी न होने की स्थिति में पेंशन राशि अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है.
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने बताया कि अब तक राज्य के लगभग 91 लाख 25 हजार पेंशनधारियों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है. शेष लाभार्थियों की सुविधा के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. लाभार्थी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी यह प्रक्रिया नि:शुल्क पूरी कर सकते हैं.
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिला और पंचायत स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस प्रक्रिया से छूट न जाए. योजनाओं और डेडलाइन के बारे में गांव-गांव तक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं. मंत्री ने जोर दिया कि पेंशन का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए.
किसे मिलता है इन योजनाओं का लाभ?
समीक्षा बैठक में मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इन योजनाओं के मुख्य लाभार्थी हैं:-
वृद्धजन और दिव्यांगजन
मंत्री ने अंत में अधिकारियों को आगाह किया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सतत निगरानी की जाए ताकि गरीब परिवारों को मिलने वाली इस नियमित आर्थिक सहायता में कोई तकनीकी बाधा न आए.