scorecardresearch
 

सीवान: हर्ष सिंह हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर

सीवान में हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव की पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से मौत हो गई. इसी मामले में दो दिन पहले पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था.

Advertisement
X
सीवान में हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव की पुलिस एनकाउंटर में मौत. (Photo: ITG)
सीवान में हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव की पुलिस एनकाउंटर में मौत. (Photo: ITG)

बिहार के सीवान जिले में पुलिस ने हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव को एनकाउंटर में मार गिराया. सोनू यादव सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव का रहने वाला था और हर्ष सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी था. आज सुबह पुलिस को उसकी लोकेशन मिली, जिसके बाद घेराबंदी की गई. इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सोनू यादव को गोली लगी और उसकी मौत हो गई.

दो दिन पहले इसी मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी छोटू यादव को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह पूरा मामला 29 अप्रैल का है, जब रोड रेज की एक घटना ने हिंसक रूप ले लिया था. इस दौरान पूर्व बीजेपी एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह और उनके बहनोई चंदन सिंह (हर्ष के पिता) पर आंदर ढाला ओवर ब्रिज के पास गोलीबारी की गई थी.

Accused Sonu Yadav and Victim Harsh Singh
पूर्व बीजेपी एमएलसी के भांजे हर्ष सिंह (R) हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुनील यादव (L) की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई.

इस हमले में हर्ष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके पिता चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज पटना में चल रहा है. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश देनी शुरू की थी और मुख्य आरोपी सोनू यादव को रविवार सुबह एनकाउंटर में ढेर कर दिया. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सोनू यादव कई संगीन आपराधिक मामलों में वांटेड था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सूचना मिली थी कि सोनू यादव अपने साथियों के साथ बड़हरिया इलाके में छिपा है. इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की. दबिश के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाब में पुलिस कर्मियों ने भी गोली चलाई. इसी दौरान क्रॉस फायरिंग में सोनू यादव को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सोनू यादव पर अलग-अलग थानों में 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement