scorecardresearch
 

Bihar: सनकी युवक ने किसान का गला रेतकर कर दी बेरहमी से हत्या, भीड़ बनी रही तमाशबीन

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में एक सनकी युवक द्वारा किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या किए जाने की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है. वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग बर्बरता और तमाशबीन बनी भीड़ पर सवाल उठा रहे हैं. आरोपी को पकड़ने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और अंत में एसटीएफ की मदद से गिरफ्तारी हुई.

Advertisement
X
STF ने आरोपी को दबोचा.(Photo: Jahangir Alam/ITG)
STF ने आरोपी को दबोचा.(Photo: Jahangir Alam/ITG)

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक किसान पर गांव के ही युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना रासपुर पतसिया पूर्व पंचायत के घटहाटोल गांव की है, जहां किसान मवेशी चराकर घर लौट रहा था. आरोपी ने अचानक किसान पर कत्ता से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए और गला रेत दिया. 

इसके बाद उसने कान और कंधे पर भी कई बार हमला कर किसान को लहूलुहान कर दिया. घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, लेकिन किसी ने पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की. कुछ लोग वीडियो बनाते रहे, जबकि किसान तड़पता रहा.

यह भी पढ़ें: 1.84 लाख यात्री पकड़े, 13 करोड़ वसूले और... समस्तीपुर रेलमंडल का बड़ा टिकट चेकिंग अभियान

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, घायल ने रास्ते में तोड़ा दम

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसने पूरे मामले को और भी ज्यादा संवेदनशील बना दिया है. वीडियो में लोगों की निष्क्रियता को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है.

घायल किसान को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीननगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया.

Advertisement

समस्तीपुर

लेकिन रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान रामेश्वर शर्मा के पुत्र दामोदर शर्मा (55) के रूप में हुई है, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है.

पुलिस कार्रवाई और STF की एंट्री, आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी को पकड़ने उसके घर पहुंची, लेकिन बताया गया कि आरोपी के व्यवहार को देखकर पुलिस को पीछे हटना पड़ा.

इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ को बुलाया गया, जिसने आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की. आरोपी की पहचान संजीत महतो (37), पिता विष्णुदेव महतो के रूप में हुई है.

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और हर एंगल से जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement