scorecardresearch
 

'सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी कौन?', प्रशांत किशोर के गोली मारने वाले बयान पर बवाल, BJP का पलटवार

एमएलसी चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर अपराधियों को गोली मारने वाला सवाल उठाया. भाजपा ने इसे हिंसक भाषा बताते हुए जुबान संभालने की नसीहत दी, जिसके बाद बिहार में सियासी घमासान जारी है.

Advertisement
X
प्रशांत किशोर जन सुराज के इकलौते विधायक हैं. (File Photo)
प्रशांत किशोर जन सुराज के इकलौते विधायक हैं. (File Photo)

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर जन सुराज के संस्थापक और विधायक प्रशांत किशोर के बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है. प्रशांत किशोर ने कहा, 'अगर अपराधियों को गोली ही मारना है, तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी कौन है?' प्रशांत किशोर के बयान पर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसे मुख्यमंत्री के खिलाफ हिंसक भाषा बताया, जबकि पार्टी प्रवक्ता प्रीति शेखर ने प्रशांत किशोर को अपनी जुबान पर लगाम रखने की नसीहत दी.

प्रशांत किशोर ने यह बयान बिहार में एमएलसी चुनाव के प्रचार के दौरान 10 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में दिया था. उन्होंने कहा, ‘मैं खुलकर कहता हूं कि अगर कोई कहता है कि अपराधी को गोली मारो, तो फिर सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी कौन है?’. यह बयान ऐसे समय आया, जब सम्राट चौधरी लगातार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की वकालत कर रहे हैं. इसमें जरूरत पड़ने पर एनकाउंटर करने के लिए भी पुलिस को सरकार की ओर से खुली छूट मिलने की बात कही गई है.

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, सम्राट चौधरी और BJP पर साधा निशाना

सम्राट चौधरी पर लगातार हमलावर प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता पर भी सवाल उठाया. उन्होंने सम्राट चौधरी पर सात लोगों की हत्या के मामले में जेल जाने का आरोप लगाया. साथ ही उनके उस कथित बयान पर निशाना साधा, जिसमें जाति पूछकर और हरा गमछा देखकर गोली मारने की बात कही गई थी.

Advertisement

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ हिंसक भाषा का इस्तेमाल लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर की भाषा उनकी राजनीतिक सोच और मंशा पर सवाल खड़े करती है. सरावगी ने प्रशांत किशोर की राजनीति को आरजेडी के जंगलराज का सूट-बूट वाला नया रूप बताया.

प्रशांत किशोर पर बीजेपी का हमला

बीजेपी प्रवक्ता प्रीति शेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर 'गुंडई' पर उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को अपनी जुबान पर लगाम रखनी चाहिए और उनकी कथित धमकियों से बिहार की जनता डरने वाली नहीं है.

यह भी पढ़ें: 'भगवान राम टेंट में इंतजार कर रहे थे, मोदी जी घर कब देंगे', CM सम्राट चौधरी का बयान वायरल

प्रीति शेखर ने कहा कि एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री चुना गया है. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के विरोध से इस फैसले पर कोई असर नहीं पड़ेगा. प्रशांत किशोर के बयान और बीजेपी के पलटवार के बाद बिहार में इसे लेकर सियासी घमासान जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement