scorecardresearch
 

पटना में दिनदहाड़े फायरिंग,चलती स्कॉर्पियो में दो भाइयों को मारी गोली

पटना में महाशिवरात्रि के दिन फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई. रामकृष्ण नगर में चलती स्कॉर्पियो पर गोलीबारी में दो चचेरे भाई घायल हो गए. दोनों शादी का कार्ड बांटने निकले थे. पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement
X
रास्ते में घात लगाकर हमला (Photo: Screengrab)
रास्ते में घात लगाकर हमला (Photo: Screengrab)

बिहार की राजधानी पटना में महाशिवरात्रि की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने चलती स्कॉर्पियो कार पर फायरिंग कर दो भाइयों को गोली मार दी. घटना शिवाजी चौक के पास हुई. गोलीबारी में दोनों चचेरे भाई घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

पुरानी रंजिश में चली गोली!

जानकारी के अनुसार घायल भाइयों की पहचान बिट्टू कुमार और पिंटू कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों भाई घर से शादी का कार्ड बांटने के लिए स्कॉर्पियो से निकले थे. रास्ते में उन्होंने एक दुकान पर चाय पी और जैसे ही वापस गाड़ी चलाने लगे, पहले से घात लगाए बैठे दो अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली लगने से दोनों घायल हो गए और स्कॉर्पियो का शीशा भी टूट गया.

घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत निजी नर्सिंग होम पहुंचाया गया. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.

Advertisement

CCTV में कैद फायरिंग केस

पटना सदर के डीएसपी-2 रंजन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है. घायल ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वाले आरोपी अरमान और कारू कुमार हैं. बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक साल से इलाके में वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था.

घायल पिंटू कुमार के पिता विनय कुमार ने बताया कि उन्हें लोगों से सूचना मिली कि उनके बेटे और भतीजे को गोली मार दी गई है. स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement