scorecardresearch
 

रौशन आनंद के सहयोगी अभिषेक और गौरव को जमानत, फैजल खान के मामले में सुनवाई 27 को होगी

बिहार के पटना में कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद का मामला अदालत पहुंच गया है. फैजल खान से जुड़े केस में कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी मांगी है, जबकि ज्ञान बिंदु एकेडमी के निदेशक रोशन आनंद के दो सहयोगियों को जमानत मिल गई है. अब अगली सुनवाई 27 जून को होगी.

Advertisement
X
फैजल खान मामले में 27 को होगी सुनवाई. (File Photo: ITG)
फैजल खान मामले में 27 को होगी सुनवाई. (File Photo: ITG)

पटना सिविल कोर्ट में मुसल्लापुर कोचिंग के विवाद के मामले में फैजल खान की बेल पर सुनवाई नहीं हुई. फैजल खान उर्फ खान सर के मामले में अपडेट केस डायरी की मांग की गई है. अगली सुनवाई 27 जून को होगी. वहीं रोशन आनंद पक्ष के दोनों अभिषेक और गौरव के मामले में कोर्ट ने दोनों को बड़ी राहत दी है. दोनों की जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उन्हें राहत दी है.

फैजल खान के वकील अरविंद कुमार महुआर ने कहा कि बेल पर आज सुनवाई नहीं हुई. अगली सुनवाई शनिवार 27 जून को होगी. अपडेट केस डायरी की मांग की गई है. फैजल खान के बॉडीगार्ड की बेल पर शनिवार को सुनवाई होगी.

Patna Bail to Roshan Anand associates court seeks case diary in Faisal Khan case

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पटना का कोचिंग विवाद चर्चा में है. मामला दो संस्थानों के बीच कथित मारपीट और टकराव से जुड़ा है. इसी मामले में फैजल खान का नाम भी सामने आया, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू हुई. 

यह भी पढ़ें: ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत, खान ग्लोबल स्टडीज पर हमले मामले में थे आरोपी

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ किया कि मामले की जांच से जुड़े दस्तावेज और केस डायरी पेश किए जाएं. इसलिए पुलिस को केस डायरी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. जहां एक तरफ फैजल खान के मामले में सुनवाई आगे बढ़ी, वहीं दूसरी तरफ ज्ञान बिंदु एकेडमी के निदेशक रोशन आनंद के सहयोगी अभिषेक व गौरव को अदालत से राहत मिल गई. पटना के कोचिंग सेक्टर में यह मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि शहर देश के बड़े शिक्षा केंद्रों में गिना जाता है.

Advertisement

हजारों छात्र हर साल यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं. दरअसल, KGS और ज्ञान बिंदु एकेडमी के बीच हुए विवाद के बाद यह मामला सुर्खियों में आया था. आरोप है कि विवाद के दौरान फैजल खान के गार्ड्स की ओर से फायरिंग की गई थी. इसको लेकर पटना के कदमकुआं थाने में केस दर्ज हुआ था, जिसमें फैजल खान को भी आरोपी बनाया गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement