scorecardresearch
 

बिहार: मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंकने पर बवाल, 2 समुदायों के बीच पत्थरबाजी

मुंगेर में शुक्रवार को दो समुदायों के बीच बवाल हो गया. जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई. बताया जाता है कि यहां दो युवकों पर एक समुदाय के युवकों ने सिगरेट का धुआं चेहरे पर फूंक दिया था. जिसको लेकर युवकों ने विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई.

Advertisement
X
सिगरेट के धुएं को लेकर दो पक्षों में बवाल.(Photo: Screengrab)
सिगरेट के धुएं को लेकर दो पक्षों में बवाल.(Photo: Screengrab)

मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के शेख टोला पुल के समीप शुक्रवार की देर शाम सिगरेट के धुएं को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल हो गया. जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई. देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई. घटना में तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की सहायता से अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया.

चेहरे पर धुआं फूंकने को लेकर हुआ बवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमपुर निवासी पीयूष कुमार एवं मन खुश कुमार बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान शेख टोला पुल के समीप कुछ युवक सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे. आरोप है कि युवकों द्वारा धुआं उनके चेहरे की ओर फेंका गया. इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई.

यह भी पढ़ें: 4 पिस्टल, 8 मैगजीन और... बेगूसराय में हथियारों की खेप के साथ मुंगेर के दो तस्कर गिरफ्तार

घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में खड़गपुर थाना सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया. वहीं पत्थरबाजी में घायल पीयूष कुमार एवं मन खुश कुमार को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डॉ. सुबोध कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Advertisement

पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं मौके पर पहुंचे एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के सिमपुर और शेखटोला के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी की घटना हुई. इस घटना में दो तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं. पुलिस द्वारा पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

(इनपुट- गोविंद कुमार मुंगेर)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement