scorecardresearch
 

ससुराल में दामाद का मर्डर! 15 पैकेट नमक डाल शव गड्ढे में दफनाया, पत्नी-सास समेत 4 गिरफ्तार

बिहार के जमुई में ससुराल में रह रहे दामाद जीतेंद्र पंडित की संदिग्ध मौत के बाद शव को घर के पीछे गड्ढे में दफना दिया गया. शव पर 15 पैकेट नमक डालकर सबूत मिटाने की कोशिश का आरोप है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर शव बरामद कर पत्नी, सास, साली और सरहज को गिरफ्तार कर लिया है. मामला पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध के शक से जुड़ा बताया जा रहा है.

Advertisement
X
पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे.(Photo: Screengrab)
पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे.(Photo: Screengrab)

बिहार के जमुई से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. मोहनपुर थाना क्षेत्र के काला गांव में ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय दामाद जीतेंद्र पंडित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आरोप है कि मौत के बाद शव को घर के पीछे करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया. इतना ही नहीं, शव को जल्दी गलाने के लिए गड्ढे में करीब 15 पैकेट नमक भी डाले गए. घटना का खुलासा होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को मौके पर पहुंची टीम ने घर के पीछे खुदाई कर शव को बाहर निकाला. शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, सास, साली और सरहज को गिरफ्तार कर लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सीमेंट से लदी मालगाड़ी के 12 डिब्बे बेपटरी, 3 नदी में गिरे... बिहार के जमुई में बड़ा हादसा

मृतक जीतेंद्र पंडित झारखंड के मधुपुर इलाके का रहने वाला था. करीब 10 वर्ष पहले उसकी शादी काला गांव निवासी रजनी से हुई थी. शादी के दो-तीन महीने बाद से ही वह घर जमाई बनकर ससुराल में रह रहा था. उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें पांच साल की बेटी और दो साल का बेटा शामिल है.

Advertisement

पारिवारिक विवाद के बाद हुई मौत, शव छिपाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, बुधवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. ग्रामीणों का कहना है कि विवाद के दौरान मारपीट हुई, जिसमें जीतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. आरोप है कि इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय शव को घर के पीछे गड्ढा खोदकर दफना दिया.

ग्रामीणों के मुताबिक जीतेंद्र शराब का सेवन करता था और अक्सर घर में विवाद करता था. कुछ लोगों ने उस पर परिवार की महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने के आरोप भी लगाए हैं. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मृतक की पत्नी रजनी ने बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर घर आता था और मारपीट करता था. घटना वाले दिन भी वह नशे में था और छत से गिरने के कारण उसकी मौत हुई. पत्नी ने परिवार की महिलाओं के साथ अवैध संबंध के आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मृतक की मां मालती देवी ने इस घटना को हत्या बताते हुए कहा कि उनका बेटा पिछले 10 वर्षों से ससुराल में रह रहा था और परिवार सामान्य तरीके से चल रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद में उनके बेटे की हत्या की गई है.

Advertisement

पुलिस सूत्रों के अनुसार जीतेंद्र पंडित अपने सरहज के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था, जिसका विरोध उसकी सास ने किया था. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और जीतेंद्र ने कथित तौर पर सास की एक उंगली दांत से काटकर घायल कर दी. पुलिस ने यह भी बताया कि जीतेंद्र दो बार जेल जा चुका था.

सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया. प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह में हुई मौत और साक्ष्य छिपाने का प्रतीत हो रहा है. एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement