जमुई (Jamui) भारत के बिहार राज्य (Bihar State) का एक जिला है. यह जमुई जिले का जिला मुख्यालय भी है. मुंगेर से अलग होने के बाद 21 फरवरी 1991 को जमुई को एक जिले के रूप में बनाया गया था. इस जिले का क्षेत्रफल 3,098 वर्ग किलोमीटर है (Jamui Geographical Area)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक जमुई की जनसंख्या (Jamui Population) 17.60 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 568 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 922 है. इस जिले की 59.79 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 71.24 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 47.28 फीसदी है (Jamui Literacy).
जमुई का ऐतिहासिक अस्तित्व महाभारत युद्ध के काल से देखा गया है. पुरातात्विक और ऐतिहासिक साक्ष्य एक लंबे समय से वर्तमान समय तक जैन परंपरा के साथ इसके घनिष्ठ संबंध को दर्शाते हैं. इस क्षेत्र का एक बड़ा भाग वनों से ढका हुआ है. जमुई जिले के नाम की उत्पत्ति के संबंध में इतिहासकारों द्वारा मुख्य रूप से दो परिकल्पनाओं का उल्लेख किया गया है. पहली परिकल्पना में कहा गया है कि जमुई का नाम "जंभिया ग्राम" या "जृभीकग्राम" गांव से लिया गया है, जिसमें वर्धमान महावीर के 'सर्वज्ञान' (केवला ज्ञान) को प्राप्त करने का स्थान है और एक अन्य परिकल्पना के अनुसार जमुई नाम की उत्पत्ति जम्बूवानी से हुई है (Jamui History).
बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित, जमुई पहाड़ियों से युक्त है. जैन मंदिर लच्छूर, गिद्धेश्वर मंदिर, सिमुलतल्ला हिल स्टेशन और मिंटो टॉवर गिधौर इस जिले का प्रमुख पर्यटक स्खल है (Jamui Tourist Places).
बिहार के जमुई के अमरथ गांव में 40 वर्षीय महादलित महिला दुतीय देवी की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव के एक युवक की मौत के बाद महिला को डायन बताकर उसे जिंदा करने का दबाव बनाया गया और फिर पीट-पीटकर मार डाला गया. पुलिस ने FSL टीम से साक्ष्य जुटवाए हैं और संदिग्धों की पहचान में लगी है.
बिहार के जमुई सदर अस्पताल में कुछ घंटों के अंतराल में दो महिलाओं की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में शव रखकर प्रदर्शन किया. परिवारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. एक महिला का शनिवार रात सी-सेक्शन हुआ था, जबकि दूसरी की रविवार को डिलीवरी होनी थी. पुलिस के मुताबिक, मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और जांच के बाद स्थिति साफ होगी.
बिहार के गया से अब जमुई और समस्तीपुर जैसा मामला सामने आया है. जिले के शेरघाटी इलाके में एक युवक को स्थानीय बदमाशों ने युवती के साथ घूमने के कारण बेरहमी से पीटा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर ली है और इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बिहार के गया जिले के शेरघाटी में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में कुछ स्थानीय लड़के एक युवती के साथ घूम रहे युवक को घेरकर पीटते और गाली देते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने वीडियो की पुष्टि करते हुए पीड़ित की पहचान कर ली है. शेरघाटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और मारपीट करने वालों की पहचान भी कर ली गई है.
जमुई में नाबालिग से छेड़खानी के मुख्य आरोपी नंदन यादव को अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. 22 सितंबर को पुलिस हाफ एनकाउंटर में घायल हुए नंदन की गिरफ्तारी के साथ ही मामले के सभी नामजद आरोपी अब सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं.
जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को सोमवार को भारी सुरक्षा के बीच जमुई व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया. पैर में गोली लगने के कारण पुलिस उसे कंधे पर टांगकर कोर्ट तक लेकर पहुंची. तीन थानों की पुलिस और दर्जनों जवान तैनात रहे. इससे पहले आरोपी हरेराम यादव को पेशी के दौरान अधिवक्ता ने थप्पड़ मारा था.
बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सौरभ राम और छोटू राम की गिरफ्तारी जमुई इलाके से हुई है. एसपी ने फोन पर इसकी पुष्टि की है. इसके साथ ही मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है. पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है.
बिहार के आरा में कंप्यूटर क्लास से घर लौट रही 19 वर्षीय छात्रा ने ऑटो चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. छात्रा के मुताबिक, जब उसने चालक की हरकत का विरोध करते हुए ऑटो रोकने को कहा तो उसने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी. खुद को मुश्किल में घिरा देख छात्रा ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी.
किशनगंज में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें युवकों का एक समूह एक युवती के साथ मारपीट और जबरन पूछताछ करता दिख रहा है. वीडियो 5 महीने पुराना बताया जा रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
जमुई के मरवा पहाड़ मामले में पीड़ित छात्रा के माता-पिता ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर संतुष्टि जताई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के दौरान भी उन्हें भरोसा मिला. माता-पिता ने आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा देने की मांग की और समाज से अपराधियों के खिलाफ एकजुट रहने की अपील की.
जमुई के मरवा पहाड़ पर 19 सितंबर को छात्रा के साथ हुई बदसलूकी और दुर्व्यवहार के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि सम्राट चौधरी से मिलकर उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वे किसी मुख्यमंत्री से मिल रही हैं, बल्कि उन्होंने एक अभिभावक की तरह बातचीत की.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सोशल मीडिया हैंडल से जमुई पीड़िता के परिजनों की फोटो पोस्ट किए जाने के मामले में कार्रवाई हुई है. मुख्यमंत्री कार्यालय के आशुलिपिक सागर प्रसाद के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को लेकर सीएम पर निशाना साधा था.
दिल्ली से लेकर देहरादून और बिहार के बांका, जमुई और समस्तीपुर तक लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की घटनाओं ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. कहीं सड़क पर रोककर बदसलूकी का आरोप है, तो कहीं इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. सवाल सिर्फ इन घटनाओं का नहीं. सवाल ये है कि आखिर बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल कब मिलेगा?
जमुई कांड को लेकर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से नाबालिग पीड़िता की तस्वीर शेयर कर उसकी पहचान उजागर की गई. उन्होंने पॉक्सो कानून का हवाला देते हुए इसे गंभीर मामला बताया और कार्रवाई की मांग की.
बिहार के बांका जिले के मशहूर मंदार पर्वत पर एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में कुछ युवक युवती के साथ छेड़छाड़ करते और मारपीट की कोशिश करते दिख रहे हैं.
बिहार के बांका स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है. वीडियो में कुछ लड़कें एक लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और मारपीट की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, वीडियो 3 सितंबर का है, लेकिन 22 सितंबर को सामने आने के बाद सत्यापन किया गया और 6 अज्ञात लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया गया.
जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में मुख्य आरोपित नंदन यादव और हरेराम यादव गिरफ्तार हो चुके हैं. जिला प्रशासन ने आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए 15 से 20 दिनों में स्पीडी ट्रायल की जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने का लक्ष्य रखा है. मामले में डीएसपी दीप्ति मोनाली और डीडीसी शिप्रा चौधरी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं 225 लोगों को चिन्हित किया गया है.
बिहार के जमुई में नाबालिग लड़के-लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी नंदन यादव की मां ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई और जाति आधारित भेदभाव का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पुलिस केवल एक ही जाति के आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है और अन्य आरोपियों को बचा रही है.
बिहार के जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से बदसलूकी की घटना सामने आई है. इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मांग है कि इस घटना के भी आरोपियों का एनकाउंटर हो. कार्रवाई ऐसी हो जो नजीर बने.
आज हम बात कर रहे हैं, बिहार के जमुई बदसलूकी मामले की, जिसे लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पहला बयान सामने आया है्. सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है. सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरी पुलिस को जब कोई अपराधी चैलेंज करेगा तो हमारी पुलिस पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने कहा कि मैं जाति-धर्म के पीछे नहीं पड़ता हूं.
बिहार के जमुई जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कोर्ट परिसर में ही एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को जोरदार तमाचा जड़ दिया गया. दरअसल, आरोपी हरे राम यादव को पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया था और उसे जमुई कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. जैसे ही कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस आरोपी हरे राम यादव को बाहर लेकर निकली, वहां मौजूद एक वकील आकाश पांडे ने आपा खो दिया और आरोपी को सरेआम थप्पड़ मार दिया.