scorecardresearch
 

बिहार के नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार पर जानलेवा हमला, कई किलोमीटर तक किया पीछा, बॉडीगार्ड जख्मी

बिहार के नालंदा जिले में ग्रामीणों ने नीतीश सरकार में मंत्री श्रवण कुमार पर जानलेवा हमले की कोशिश की है. मंत्री के काफिले का कई किलोमीटर तक पीछा किया गया और खदेड़कर भगा दिया. हमले में सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए.

Advertisement
X
नालंदा में असामाजिक तत्वों ने मंत्री श्रवण कुमार के काफिले पर हमला कर दिया. (File Photo)
नालंदा में असामाजिक तत्वों ने मंत्री श्रवण कुमार के काफिले पर हमला कर दिया. (File Photo)

बिहार के नालंदा जिले में ग्रामीणों ने नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार के काफिले पर हमला कर दिया. जिसमें बॉडीगार्ड घायल हो गए हैं.

यह घटना हिलसा थाना इलाके के मलावां गांव की है. यहां ग्रामीण विकास मंत्री सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिजन से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान मंत्री के काफिले पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. भीड़ के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों ने करीब एक किलोमीटर तक काफिले का पीछा किया. फिलहाल, गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे थे मंत्री और विधायक

दरअसल, 2 दिन पहले एक सड़क हादसा हो गया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी. पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए स्थानीय विधायक प्रेम मुखिया और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मलावां गांव पहुंचे थे. आधे घंटे बाद जब सभी लोग बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान नाराज ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया.

Minister Shravan Kumar​

Advertisement

घटना के बाद मंत्री और विधायक किसी तरह से मौके से भागे. कई सुरक्षाकर्मियों को चोट लगी है. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है.

दुख में शामिल होने पहुंचा था: मंत्री

नालंदा की घटना पर मंत्री श्रवण कुमार का कहना था कि सड़क दुर्घटना में जीविका दीदियों (बैंक जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं) की मौत हुई थी. इस घटना के बाद वहां पहुंचा था. सरकार की तरफ से जो मदद दी गई है उसे सुनिश्चित कर रहा था. मैं उनके दुख में शामिल होने गया था. लेकिन अगर कुछ लोग उसमें नाराज होंगे तो इसकी जानकारी मुझे नहीं है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement