scorecardresearch
 

Bihar: 179 मामलों में जब्त शराब शराब पर चला बुलडोजर, 14 हजार 500 लीटर एल्कोहॉल नष्ट

बिहार के गोपालगंज में शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये की कीमत वाली 14 हजार 500 लीटर से अधिक देसी और विदेशी शराब को जेसीबी से नष्ट कर दिया गया. यह शराब 179 मामलों में जब्त की गई थी. पूरी कार्रवाई डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराई गई.

Advertisement
X
मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुई पूरी कार्रवाई.(Photo: Screengrab)
मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुई पूरी कार्रवाई.(Photo: Screengrab)

बिहार में शराबबंदी कानून के तहत गोपालगंज जिला प्रशासन ने एक बड़ा अभियान चलाया. इसके अंतर्गत पहले पकड़ी गई अवैध शराब को नष्ट करने की बड़ी कार्रवाई की गई. जिले में करीब एक करोड़ रुपये की कीमत वाली 14 हजार 500 लीटर से अधिक देसी और विदेशी शराब को जेसीबी चलाकर नष्ट कर दिया गया. यह कार्रवाई बलथरी चेकपोस्ट पर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद की गई.

जानकारी के मुताबिक, यह शराब पुलिस और उत्पाद विभाग की अलग-अलग कार्रवाई के दौरान जब्त की गई थी. शराब की खेप विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों से बरामद हुई थी, जिसे बाद में सुरक्षित रखा गया था.

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी के परिवार से मिले गोपालगंज के JDU विधायक पप्पू पांडेय, मदद का दिया भरोसा

प्रशासन ने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शराब के विनष्टिकरण का फैसला लिया. इसके लिए बलथरी चेकपोस्ट और सबेया फील्ड के पास विशेष व्यवस्था की गई, जहां जेसीबी मशीन से शराब की बोतलों को नष्ट किया गया.

179 मामलों में जब्त हुई थी 14,500 लीटर से ज्यादा शराब

उत्पाद विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई 179 अलग-अलग मामलों में जब्त की गई शराब से संबंधित थी. इन मामलों में पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की थी.

Advertisement

सभी मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 हजार 500 लीटर से अधिक शराब के नष्ट करने का आदेश जारी किया गया. इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में शराब की बोतलों पर जेसीबी चलाई गई.

कार्रवाई के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि जब्त शराब का पूरी तरह नष्ट करना है और उसका दोबारा किसी भी तरह से उपयोग न हो सके.

डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुई पूरी कार्रवाई

गोपालगंज के जिलाधिकारी समीर सौरभ के निर्देश पर यह पूरी कार्रवाई प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराई गई. प्रशासन के अनुसार, नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है.

शराब को नष्ट करने के बाद खाली बोतलों को गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया गया. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई, जिसे रिकॉर्ड के तौर पर सुरक्षित रखा जाएगा.

प्रशासन ने बताया कि इस कार्रवाई की वीडियोग्राफी और अन्य दस्तावेज कोर्ट के साथ-साथ जिलाधिकारी को भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड सुरक्षित रहे.

उत्पाद अधीक्षक ने दी कार्रवाई की जानकारी

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा 179 मामलों में जब्त करीब 14 हजार 500 लीटर देसी और विदेशी शराब का विनष्टिकरण किया गया है. यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई.

Advertisement

उन्होंने बताया कि बलथरी चेकपोस्ट और सबेया फील्ड के पास जेसीबी की मदद से शराब को पूरी तरह नष्ट किया गया. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है.

उत्पाद विभाग का कहना है कि बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आगे भी तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और जब्त शराब का कानूनी प्रक्रिया के तहत समय-समय पर नष्ट किया जाता रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement